वेश्या से हुआ प्यार, मंदिर ले जाकर की शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदनाम गलियों की अपनी रवायत होती है। पैसे लेना और लोगों की जिस्मानी भूख मिटाना। लेकिन कभी-कभी उन्हीं गलियों में कुछ ऐसा हो जाता है कि उसकी मिसालें दी जाने लगती हैं।
दिल्ली की मशहूर रेड लाइट एरिया जीबी रोड की भी एक कहानी उजागर हुई है। यहां की वेश्या से एक ग्राहक को प्यार हो गया। फिर क्या उसने ठान ली और वह कर दिखाया, जो आमतौर पर सामान्य लोग नहीं कर पाते।
युवक ने लाचार युवती को न केवल उस नर्क भरी जिंदगी से छुटकारा दिलाया, बल्कि उसे अपनाकर उसकी जिंदगी को खुशियों से भर दिया। युवती अनाथ थी। माता-पिता का बचपन में ही देहांत होने के बाद वह अपने इलाके भीख मांगकर जीवन यापन कर रही थी। तभी किसी हैवान की नजर उसपर पड़ी, और उसने पहले युवती से रेप किया और फिर यहां लाकर जिस्म की मंडी में ढकेल दिया।
युवक के घरवाले भी खुश
दिल्ली में रहकर नौकरी करने वाले मुजफ्फरपुर के एक लड़के ने जीबी रोड के वेश्लालय में फंसी आंध्र प्रदेश के विजय वाड़ा की एक शादी की है। युवक की मुलाकर जीबी रोड के कोठा नंबर 20 में हुई। वहीं दोनों में प्यार हो गया। इसके बाद दोंनों शादी का फैसला किया।
लेनिक युवती को कोठे छुड़ाना बड़ी चुनौती थी। इसलिए युवक ने महिला आयोग से सहायता ली। युवक ने दिल्ली के महिला आयोग संपर्क नंबर 18119292 पर फोन युवती के फंसे होने की जानकारी दी और अपने मन की बात बताई।
इस पर आयोग ने कोठे पर छापा मारकर युवती को मुक्त करा लिया। इसके बाद दोनों ने बदरपुर के आर्य मंदिर में जाकर शादी कर ली। अच्छी बात ये है कि शादी के दौरान युवक के घर वाले भी मौजूद रहे और खुश दिखे।