{"_id":"5de82bcb8ebc3e54736ecf05","slug":"lost-10-million-rupees-in-the-greed-of-winnig-a-car-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार जीतने के लालच में गंवाए 10 लाख रुपये, दिया था लॉटरी का झांसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार जीतने के लालच में गंवाए 10 लाख रुपये, दिया था लॉटरी का झांसा
Thu, 05 Dec 2019 03:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 05 Dec 2019 03:27 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : www.pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लकी ड्रॉ में महंगी कार जीतने के लालच में बाड़ा हिंदूराव की महावीर गली में रहने वाले गोविंद गुप्ता ने अपने 10 लाख रुपये गंवा दिए। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, परिवार के साथ रहने वाले गोविंद गुप्ता ने बताया कि उनका चश्मों का कारोबार है। पिछले साल अगस्त में उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉलर ने बताया कि लकी ड्रॉ में उनकी महंगी कार निकली है।
विज्ञापन
गोविंद ने कॉलर से कहा कि कार के बदले रुपये मिल सकते हैं क्या। कॉलर तैयार हो गया और कहा कि उसे 16 हजार रुपये उसके खाते में डालने होंगे। गोविंद ने ऐसा ही किया। इसके बाद आरोपी धीरे-धीरे उनसे कभी पांच तो कभी दस हजार रुपये अपने खाते में डलवाता रहा।
विज्ञापन
गोविंद लालच में लगातार रुपये डालते गए। करीब 10 लाख रुपये देने के बाद भी पीड़ित को महंगी कार के बदले बताए गए 14 लाख रुपये नहीं मिले। ठगी का अहसास होने पर गोविंद ने रिपोर्ट दर्ज कराई।