फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Loot ploted for wedding to Girlfriend in Delhi

गर्लफ्रेंड से शादी के लिए रची थी लूट की साजिश

Sun, 14 Jul 2019 11:16 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 14 Jul 2019 11:16 PM IST
सार

-11 जुलाई को नरेला औद्योगिक क्षेत्र में 10 लाख रुपये की लूट का मामला
-पीड़ित फील्ड ब्वॉय ही निकला आरोपी; दोस्त संग गिरफ्तार किया, नकदी बरामद

विज्ञापन
Loot ploted for wedding to Girlfriend in Delhi
handcuff

विस्तार

दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में 10 लाख की लूट के मामले में पुलिस ने शिकायतकर्ता व उसके दोस्त को ही गिरफ्तार कर लिया है। शिकायतकर्ता की उसकी गर्लफ्रेंड से शादी होने वाली थी, जिसके लिए उसे रुपयों की जरूरत थी। इसलिए उसने लूट की साजिश रची। कर्ज को चुकाने के लिए उसने दोस्त संग घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों से 10 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि आरोपियों की पहचान स्वरूप नगर निवासी गगनदीप (22) और समयपुर बादली निवासी विवेक राघव (30) के रूप में हुई है। गगनदीप 3 साल से नरेला स्थित एक फैक्टरी में फील्ड ब्वॉय के पद पर कार्यरत था। 11 जुलाई को फैक्टरी मालिक आशीष गर्ग ने गगनदीप को करोलबाग से 10 लाख का पेमेंट लेकर आने के लिए कहा।
विज्ञापन


गगनदीप ने पुलिस को बताया कि पेमेंट लाने के दौरान नरेला औद्योगिक इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया और जान से मारने की धमकी देकर बैग लूटकर फरार हो गए। पुलिस को उस पर शक हुआ। पुलिस ने उस व्यक्ति से भी पूछताछ की जिसका फोन लेकर गगनदीप ने घटना की जानकारी अपने मालिक  को दी थी। उसने बताया कि गगनदीप ने उसे बताया कि बदमाशों ने उसके साथ लूटपाट की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गगनदीप ने उन बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन सौ मीटर बाद वह वापस आ गया। उसने बताया कि बाइक खराब हो गई है। पुलिस ने बाइक मैकेनिक से भी पूछताछ की। मैकेनिक ने कहा कि इग्निशन स्विच के तार खींचे गए थे, जो सामान्य रूप से तब तक नहीं होते जब तक कि कोई जान-बूझकर ऐसा नहीं करता। इसके बाद पुलिस ने गगनदीप से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, उसने बताया कि गर्लफ्रेंड से 20 जुलाई को उसकी शादी होनी थी, जिसके लिए उसे रुपयों की जरूरत थी। इसलिए उसने लूट की साजिश रची। पुलिस ने उसके दोस्त विवेक को भी गिरफ्तार कर रुपये बरामद कर लिए। विवेक मूलत: बुलंदशहर के चंडोक गांव का रहने वाला है। उसने अपने गांव में कर्ज ले रखा है, जिसे चुकाने के लिए उसने अपने दोस्त की मदद की।

क्राइम सीरियल देखकर रची लूट की पटकथा
गगनदीप ने बताया कि टीवी पर चलने वाले क्राइम सीरियल देखकर उसने लूटपाट की साजिश रची। वह लगातार क्राइम पेट्रोल देखता है। उसे पता था कि पुलिस किस तरह बदमाश को पकड़ती है। उसने अपने दोस्त को वारदात स्थल पर बुलाने के लिए अपने फोन का इस्तेमाल नहीं किया। इसलिए उसने किसी अनजान व्यक्ति के मोबाइल का सहारा लिया, ताकि पुलिस उसे पकड़ नहीं पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed