{"_id":"5c8e6d21bdec2260e22ac0d0","slug":"loksabha-elections-2019-aap-burnt-bjp-manifesto-in-all-272-wards-of-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः आप ने सभी 272 वार्ड में भाजपा का घोषणा पत्र जलाया, पूर्ण राज्य की मांग तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः आप ने सभी 272 वार्ड में भाजपा का घोषणा पत्र जलाया, पूर्ण राज्य की मांग तेज
Sun, 17 Mar 2019 09:22 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 17 Mar 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
बीजेपी का घोषणा पत्र जलाते हुए आप नेता दिलीप पांडे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्ण राज्य की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने अभियान छेड़ रखा है। भाजपा मुख्यालय, संसदीय क्षेत्र में भाजपा के घोषणा पत्र जलाने के बाद रविवार को पार्टी नेताओं ने दिल्ली के सभी 272 वार्ड में भाजपा के घोषणा पत्र को जलाया। पार्टी ने 24 मार्च को दिल्ली में 3000 जगहों पर भाजपा के घोषणा पत्र को जलाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
इस मुहिम के तहत आम आदमी पार्टी ने सातों लोकसभा में पूर्ण राज्य के मुद्दे को घर-घर तक पहुंचाने के लिए 20-20 ई-रिक्शा रथ चला रही है। पार्टी नेता गोपाल राय के अनुसार भाजपा व कांग्रेस दोनों पार्टियां पूर्ण राज्य की मांग करती रही है, अब अपने वादे से मुंह मोड़ रही हैं। केंद्र की भाजपा सरकार 2014 के लोकसभा घोषणा पत्र में पूर्ण राज्य का दर्जा देने का वादा किया था, उसकी प्रतियां दिल्ली के कोने कोने में जलाने का आंदोलन शुरू किया।
विज्ञापन
आप के सभी विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का घोषणा पत्र जलाओ आंदोलन में शामिल हुए। इसी तरह उत्तर-पश्चिमी लोकसभा में गुगन सिंह, पूर्वी दिल्ली लोकसभा में आतिशी, उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा में दिलीप पांडेय, नई दिल्ली लोकसभा में ब्रजेश गोयल, दक्षिणी दिल्ली लोकसभा में राघव चड्ढा, चांदनी चौक लोकसभा में पंकज गुप्ता ने इस अभियान का कमान संभाला।
विज्ञापन