{"_id":"65e394abbc98d5eb760216ab","slug":"loksabha-election-election-picture-clear-on-three-out-of-seven-lok-sabha-seats-of-delhi-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loksabha Election : दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से तीन पर चुनावी तस्वीर साफ, मुकाबला आप-भाजपा के बीच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Loksabha Election : दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से तीन पर चुनावी तस्वीर साफ, मुकाबला आप-भाजपा के बीच
Sun, 03 Mar 2024 02:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 03 Mar 2024 02:36 AM IST
सार
भाजपा की पहली सूची आने के साथ तीन सीटों पर तस्वीर स्पष्ट हो गई है। तीनों क्षेत्रों में भाजपा दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी से दो-दो हाथ करेगी।
विज्ञापन
Demo Pic
विस्तार
दिल्ली में लोकसभा चुनाव की सियासी बिसात बिछने लगी है। भाजपा की पहली सूची आने के साथ तीन सीटों पर तस्वीर स्पष्ट हो गई है। तीनों क्षेत्रों में भाजपा दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी से दो-दो हाथ करेगी। नई दिल्ली सीट पर भाजपा की बांसुरी स्वराज का मुकाबला आप-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी व आप विधायक सोमनाथ भारती से होगी। दोनों प्रत्याशी कानून के जानकार हैं।
विज्ञापन
स्वराज का मजबूत पक्ष यह है कि पिछले दो लोकसभा चुनाव से यह सीट भाजपा के पाले में है और वह दिल्ली की पहली मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज की पुत्री हैं। वहीं सोमनाथ का मजबूत पक्ष यह है कि वह तीन बार विधायक और मंत्री रह चुके है। जातीय समीकरण को देखे तो यहां पंजाबी और पूर्वांचल के प्रत्याशी के बीच टक्कर है। हालांकि यह हाई प्रोफाइल सीट सरकारी कर्मचारियों के बहुतायत वाली है।
विज्ञापन
इसी तरह दक्षिणी दिल्ली से चुनावी मैदान में दो गुर्जर नेता आमने-सामने होंगे। यहां भाजपा के रामवीर सिंह बिधूड़ी और आप विधायक सही राम पहलवान के बीच मुकाबला होगा। दोनों दिल्ली विधानसभा के सदस्य हैं और गुर्जर समाज से आते है। दोनों का ही यह मजबूत पक्ष है। हालांकि बिधूड़ी दिल्ली की राजनीति के धुरंधर माने जाते हैं। इस सीट पर दो विधायक सांसद बनने के लिए एक दूसरे को चुनौती देंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट का चुनाव काफी रोचक होने वाला है। यहां से कांग्रेस के पूर्व दिग्ग्ज नेता महाबल मिश्रा का मुकाबला जाट नेता कमलजीत सहरावत से होगा। महाबल मिश्रा को आम आदमी पार्टी ने इस क्षेत्र से चुनाव लड़ा रही है। महाबल का मजबूत पक्ष यह है कि उनकी पूर्वांचलियों में पकड़ है। वह पहले भी सांसद रह चुके हैं। इस बार वह आप व कांग्रेस गठबंधन के तहत चुनावी मैदान में हैं।
दूसरी तरफ कमलजीत सहरावत दक्षिणी दिल्ली की मेयर रह चुकी हैं। सहरावत जाट समुदाय से आती हैं। भाजपा के लिए मजबूत पक्ष यह है कि पिछले लोकसभा चुनाव में भी जाट नेता प्रवेश वर्मा सांसद रह चुके हैं। सहरावत का मजबूत पक्ष यह भी है कि वह सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में जानी जाती हैं।
नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी
आप भाजपा
सोमनाथ भारती बांसुरी स्वराज
दक्षिणी दिल्ली
आप भाजपा
सही राम पहलवान रामवीर सिंह बिधूड़ी
पश्चिमी दिल्ली
आप भाजपा
महाबल मिश्रा कमलजीत सहरावत