लोकसभा चुनाव: फरीदाबाद लोकसभा सीट पर रहा है जाट-गुर्जर का दबदबा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम चुनाव 2019 के लिए काउंट डाउन शुरू हो चुका है। सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनता के बीच अपनी पैठ बनानी शुरू कर दी है। दिल्ली से सटी फरीदाबाद लोकसभा सीट राजनीतिक दृष्टि से बहुरंगी है। दो जिलों से संबंधित 9 विधानसभा क्षेत्रों वाले इस लोकसभा क्षेत्र में जातीय समीकरण हर बार हावी रहता है। करीब तीन लाख एससी और दो लाख मुस्लिम वोट इस जाट-गुर्जर बहुल सीट के चुनाव में अहम भूमिका निभाती हैं।
इसका एक कारण यह भी है कि दिल्ली से सटी इस फरीदाबाद लोकसभा सीट पर अब तक मुख्य रूप से कांग्रेस और भाजपा का ही दबदबा रहा है। यहां क्षेत्रीय पार्टियों की दाल कभी नहीं गली। अब तक यहां छह बार कांग्रेस और चार बार भाजपा का प्रत्याशी चुनाव जीता है। जबकि एक बार भारतीय लोक पार्टी के उम्मीदवार धर्मवीर वशिष्ठ चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे।
फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में जाट, गुर्जर, एससी, मुसलमान, ब्राह्मण, पंजाबी, राजपूत और वैश्य वोटर अधिक हैं। आम चुनाव का बिगुल बजने से पहले ही विभिन्न राजनीतिक दल अपने-अपने स्तर से जातीय आंकड़े भी तैयार कर चुके हैं। सभी दलों के आंकड़े भी लगभग एक जैसे ही हैं। जातीय समीकरण के हिसाब से जाट-गुर्जर वाली इस सीट पर जाट वोटर गुर्जर वोटर से करीब 15 हजार ज्यादा हैं। ऐसे में विभिन्न पार्टियों के संभावित उम्मीदवारों ने वोटरों के बीच जाना शुरू कर दिया है।
बिरादरी वोटर (लभगभ)
जाट -- 3.10 लाख
गुर्जर -- 2.95 लाख
एससी -- 3.10 लाख
ब्राह्मण -- 2.00 लाख
मुस्लिम -- 2.00 लाख
पंजाबी -- 1.10 लाख
वैश्य -- 1.10 लाख
राजपूत -- 1.00 लाख
अन्य पिछड़ा वर्ग -- 3.00 लाख
---------------------------------
कुल योग -- 19.35 लाख
---------------------------------
वर्तमान में किस विधानसभा से किस पार्टी का विधायक: फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत पलवल और हथीन को मिला कर 9 विधानसभा सीटें आती हैं।
विधायक का नाम क्षेत्र पार्टी
विपुल गोयल फरीदाबद भाजपा
ललित नागर तिगांव कांग्रेस
मूलचंद शर्मा बल्लभगढ़ भाजपा
टेकचंद शर्मा पृथला बसपा
सीमा त्रिखा बड़खल भाजपा
नगेंद्र भड़ाना एलाईटी इनेलो
करण दलाल पलवल कांग्रेस
केहर सिंह रावत हथीन इनेलो
उदयभान होडल कांग्रेस
1989 में कांग्रेस के भजनलाल ने जीता था चुनाव
वर्ष1989 में 9वीं लोकसभा के चुनाव हुए। इस चुनाव में रिकॉर्ड वोट प्राप्त कर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार भजन लाल सांसद बनें। भजन लाल को 4,04,646 वोट मिले। इसके दो साल बाद ही 1991 में 10वीं लोकसभा के चुनाव हुए। इस बार कांग्रेस के उम्मीवार अवतार सिंह भड़ाना सांसद बने। 1996 में हुए 11वीं लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार रामचंद्र बैंदा सांसद बने। 1998 में 12वीं लोकसभा चुनाव में भी रामचंद बैंदा सांसद बने। 1999 में 13वीं लोकसभा चुनाव में भाजपा के रामचंद्र बैंदा लगातार तीसरी बार सांसद बने। 2004 में हुए 14वीं लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के अवतार सिंह भड़ाना विजेता रहे। 2009 में 15वीं लोकसभा चुनाव में भी 2,57,864 वोट प्राप्त कर अवतार सिंह भड़ाना सांसद बने। इसके बाद 2014 में भाजपा के कृष्णपाल गुर्जर 4,66, 873 के रिकार्ड मतों के साथ चुनाव जीतकर संसद पहुंचे।
फरीदाबाद लोकसभा सीट से अब तक जीते उम्मीदवार
साल उम्मीवार पार्टी
1977 धर्मवीर वशिष्ठ भारतीय लोक पार्टी
1980 तैय्यब हुसैन कांग्रेस
1984 रहीम खान कांग्रेस
1989 भजन लाल कांग्रेस
1991 अवतार सिंह भड़ाना कांग्रेस
1996 रामचंद्र बैंदा भाजपा
1998 रामचंद्र बैंदा भाजपा
1999 रामचंद्र बैंदा भाजपा
2004 अवतार सिंह भड़ाना कांग्रेस
2009 अवतार सिंह भड़ाना कांग्रेस
2014 कृष्णपाल गुर्जर भाजपा
--------
लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदाता : 19,60,353
पुरुष मतदाता : 10,79,569
महिला मतदाता : 8,79,280
लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा : तिगांव, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, पृथला, बड़खल, एनआईटी, पलवल, होडल व हथीन शामिल हैं।