{"_id":"5cd48060bdec22071212c734","slug":"lok-sabha-elections-2019-candidates-using-social-media-for-seeking-votes-for-themselves-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया से वोटरों को रिझा रहे गंभीर और विजेंदर, मतदाताओं से मांग रहे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया से वोटरों को रिझा रहे गंभीर और विजेंदर, मतदाताओं से मांग रहे वोट
Fri, 10 May 2019 01:02 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 10 May 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
गौतम गंभीर
- फोटो : अमर उजाला/सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद में पहुंचने की जद्दोजहद के बीच दिल्ली लोकसभा चुनाव का दंगल सड़कों, गलियों व मंचों से होता हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जा पहुंचा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स बनाम मतदाताओं को रिझाने और उन तक पहुंचने के लिए फेसबुक, टिवटर और इंस्टाग्राम पर चुनावी जंग तेज हो गई है।
विज्ञापन
रविवार को मतदान है और 164 प्रत्याशी मैदान में हैं। दिल्ली में 45 डिग्री तापमान में सीधे मतदाता तक पहुंच बनाने के लिए राजनीतिक धुरंधरों के बीच टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर व ओलंपिक पदक विजेता विजेंदर भी अपने-अपने तरीके से मतदाताओं को रिझाने में लगे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित से लेकर राजनीति में नए-नए आए गंभीर और बॉक्सर विजेंदर सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म का अधिकाधिक फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। दिल्ली में तीनों बड़ी पार्टियों के उम्मीदवार मतदाताओं से संपर्क करने के साथ-साथ पार्टी के घोषणा पत्र को साझा करने से लेकर विरोधियों पर हमला करने के लिए सोशल मीडिया का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विजेंदर सिंह पहली बार राजनीति के मैदान में किस्मत आजमाने उतरे हैं। उन्हें कांग्रेस ने दक्षिण दिल्ली में भाजपा के मौजूदा सांसद रमेश बिधूड़ी और आप के युवा नेता राघव चड्ढा के खिलाफ मैदान में उतारा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार शाम विजेंदर के लिए रोड शो किया था, जिसे उनके आधिकारिक फेसबुक एकाउंट पर लाइव स्ट्रीम किया गया।
उन्होंने युवा मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए सोशल मीडिया पर भीड़ के प्रियंका गांधी या उनके साथ सेल्फी लेते हुए तस्वीरें डाली हैं। इस चुनाव में युवा मतदाता महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। ऐसे में विजेंदर अपने फेसबुक और ट्विटर एकाउट पर नियमित रूप से वीडियो और तस्वीरें डालते हैं, ताकि ऑनलाइन तरीके से अधिकाधिक मतदाताओं से जुड़ा जा सके। वे अपनी हर टैगलाइन में हाथ जोड़ते हैं। क्योंकि कांग्रेस पार्टी का चुनावी चिन्ह हाथ है। वहीं, आप के दक्षिण दिल्ली संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार राघव चड्ढा ने बॉलीवुड अभिनेत्री गुल पनाग के साथ अपनी तस्वीर साझा की है। पनाग दक्षिण दिल्ली में चड्ढा का प्रचार कर रही हैं।
क्रिकेट पिच से चुनावी मैदान में शॉट मार रहे गंभीर
क्रिकेटर से नेता बने गंभीर पूर्वी दिल्ली से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। वह भी मतदाताओं से जुड़ने के लिए लगातार वीडियो और तस्वीरें डाल रहे हैं। पूर्वी दिल्ली में उनका मुकाबला आप की आतिशी और कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली से है। अपने फेसबुक एकाउंट पर गंभीर ने हाल में एक पोस्टर साझा किया था, जिसमें उनकी तस्वीर के साथ संदेश लिखा है.. यहां पिकनिक मनाने नहीं आया हूं। बताऊंगा कि काम कैसे किया जाता है।
राजनीति में हाल ही में कदम रखने वाले दोनों नेता फेसबुक और ट्विटर पर अपने प्रचार के कार्यक्रम को साझा करते हैं। उम्मीदवार अपनी पार्टियों की उपलब्धियों को लोगों के सामने रखने और अपने विरोधियों पर हमला करने के लिए भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं। आप की पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार आतिशी ने दिल्ली में शिक्षा क्षेत्र में आप सरकार की उपलब्धियों को अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर साझा किया है। उन्होंने अभिनेत्री स्वरा भास्कर के साथ भी अपनी तस्वीरें साझा की है, जो उनका प्रचार कर रही हैं।