{"_id":"65f4fd87af2872de210862a3","slug":"lok-sabha-election-2024-bjp-aap-running-on-social-media-congress-slow-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election 2024: सोशल मीडिया पर दौड़ रहीं भाजपा-आप, कांग्रेस की चाल धीमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election 2024: सोशल मीडिया पर दौड़ रहीं भाजपा-आप, कांग्रेस की चाल धीमी
Sat, 16 Mar 2024 07:31 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 16 Mar 2024 07:31 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय से लेकर स्थानीय राजनीतिक पार्टियां चुनावी मैदान में अपना दमखम दिखा रही हैं। यही नहीं, अलग-अलग पार्टियों के रणबांकुरे सोशल मीडिया में वोटर को साधने में जुटे हैं। इसी दौड़ में भाजपा-आम आदमी पार्टी (आप) तो आगे है, लेकिन दिल्ली कांग्रेस ने अब तक अपनी चाल नहीं चली है।
विज्ञापन
इससे राजनीतिक विशेषज्ञों की बीच चर्चा है कि कांग्रेस ने यहां भी देरी कर दी है। अब तक कांग्रेस ने अपने तीन प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है। इससे सोशल मीडिया में कांग्रेस अन्य पार्टियों से मुकाबला करने में पीछे दिख रही है। दिल्ली की सात सीटों पर अगर प्रत्याशियों की बात की जाए, तो भाजपा और आप के सभी उम्मीदवार एक-दूसरे से होड़ में हैं।
विज्ञापन