फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok sabha election 2019: Nomination by BJP Congress and BSP candidates

लोकसभा चुनाव: भाजपा, कांग्रेस व बसपा के प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Sat, 23 Mar 2019 04:09 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: vivek shukla Updated Sat, 23 Mar 2019 04:09 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019: Nomination by BJP Congress and BSP candidates
सांकेतिक तस्वीर

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार को सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट में भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा, कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद सिंह चौहान और बसपा-सपा के संयुक्त प्रत्याशी सतवीर नागर ने नामांकन दाखिल किए। साथ ही, निर्दलीय प्रत्याशी अशोक अधाना ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया।

विज्ञापन


सबसे पहले भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा समर्थकों के साथ सुबह करीब 11 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे। डॉ. महेश शर्मा के साथ नोएडा विधायक पंकज सिंह, दादरी विधायक तेजपाल नागर, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, सिकंद्राबाद से विधायक विमला सोलंकी और खुर्जा विधायक विजेंद्र सिंह, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम मौजूद रहीं।
विज्ञापन


प्रस्तावक के रूप में भाजपा नेता महेश जाटव, जिलाध्यक्ष विजय भाटी और राकेश शर्मा मौजूद रहे। नामांकन दाखिल करने के दौरान बाहर गेट पर उनके समर्थक भाजपा व मोदी-मोदी के नारे लगाते रहे। जब डॉ. महेश शर्मा बाहर आए तो समर्थकों ने घेर लिया और फिर से नारे लगाए। इससे कलेक्ट्रेट की तरफ जाने वालों को परेशानी हुई। सर्विस लेन व मुख्य मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दोपहर करीब 12 बजे कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद सिंह चौहान भी पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह नागर, विनोद पांडेय व अन्य समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। प्रत्याशी के साथ एक प्रस्तावक समेत पांच लोगों ने अंदर जाकर नामांकन दाखिल किया। पर्चा दाखिल करने के बाद बाहर आए तो उनके समर्थकों ने भी नारे लगाए। इस दौरान रामकुमार तंवर, पुरुषोत्तम नागर, लियाकत चौधरी आदि मौजूद रहे। 

भारी संख्या में पुलिस बल रहा तैनात

इसके बाद बसपा-सपा प्रत्याशी सतवीर नागर पहुंचे। उनके साथ राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, दादरी के पूर्व विधायक सतवीर गुर्जर, बसपा जिलाध्यक्ष लखमी सिंह, रामशरण नागर एडवोकेट, सपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव, राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष जर्नादन भाटी व संजीव त्यागी आदि मौजूद रहे। बसपा प्रत्याशी के साथ उनके समर्थक काफिले के साथ पहुंचे। अंत में निर्दलीय अशोक अधाना ने पर्चा दाखिल किया। अशोक ने पहले दिन भी पर्चा दाखिल किया था, लेकिन दूसरा सेट आज जमा किया है। 

 नामांकन प्रक्रिया के दौरान कलेक्ट्रेट के 200 मीटर के दायरे में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। 100 मीटर पहले ही प्रत्याशियों के समर्थकों को रोक दिया। सिर्फ प्रत्याशी और उनके प्रस्तावकों को ही अंदर जाने की अनुमति दी गई। कलेक्ट्रेट के गेट पर अपर जिलाधिकारी दिवाकर सिंह तैनात रहे। प्रत्याशियों के साथ आए काफिलों पर नजर रखने के लिए प्रशासन की टीम वीडियोग्राफी करती रही। 

13 लोगों ने नामांकन पर्चे लिए
शुक्रवार को 13 और लोगों ने नामांकन पर्चे लिए। इनमें जगदीश निवासी गौतमपुरी दादरी, इकबाल अब्बासी निवासी नई आबादी दादरी, रामपाल निवासी नंगला नंगली नोएडा, नादिर निवासी मुज्जफरनगर, कमल श्रीवास्तव निवासी अनूपशहर, केके शर्मा निवासी पटेल नगर बुलंदशहर, महकार निवासी दुजाना, नरेंद्र सिंह भाटी निवासी बोड़ाकी, दयाराम निवासी खुर्जा, जगदीश सिंह निवासी बीटा-टू ग्रेटर नोएडा, जितेंद्र शर्मा निवासी अल्फा-वन ग्रेटर नोएडा, ममता भाटी निवासी अल्फा-वन ग्रेटर नोएडा, राजकुमार निवासी नोएडा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed