फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok sabha election 2019 Delhi cm arvind kejriwal allegation on BJP for attack on road show

केजरीवाल ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- मैं पहला ऐसा सीएम हूं जिसपर हुए हैं इतने हमले

Sun, 05 May 2019 01:04 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Sun, 05 May 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019 Delhi cm arvind kejriwal allegation on BJP for attack on road show
kejriwal
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को हुए हमले के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि ये बीते पांच साल में मुझ पर नौवां हमला था और मुख्यमंत्री बनने के बाद पांचवां। मुझे नहीं लगता कि भारत के इतिहास में किसी सीएम पर ऐसे हमले हुए हैं। देश में दिल्ली का मुख्यमंत्री अकेला मुख्यमंत्री है जिसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी विपक्षी दल भाजपा के हाथ में है। इस हमलावर को इसलिए भेजा गया, ये मैसेज देने की कोशिश की जा रही है देश को कि मोदीजी के खिलाफ जो भी बोलेगा इस देश के अंदर उसको बख्शा नहीं जाएगा। ये तानाशाही की निशानी है कि अपने खिलाफ हर आवाज को बंद कर दिया जाए।
विज्ञापन

 
उन्होंने आगे कहा कि एक मुख्यमंत्री पर हमला होता है और केंद्र सरकार कहती है कि उन्हें शिकायत नहीं मिली इसलिए कार्रवाई आगे बढ़ने में असमर्थ है। इस पर पीएम को इस्तीफा दे देना चाहिए। यह अरविंद केजरीवाल पर हमला नहीं है, यह दिल्ली के जनादेश पर हमला है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हालांकि, दिल्ली पुलिस का कहना है कि मुख्यमंत्री के कड़े एतराज की वजह से रोड शो के दौरान सुरक्षाकर्मी अपना घेरा नहीं बना पाते। सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि जेड श्रेणी में 22 जवानों का एक सुरक्षा कवच रहता है। इसमें 4 या 5 एनएसजी कमांडो और पुलिस अधिकारी शामिल होते हैं। मुख्यमंत्री के वाहन को आगे व पीछे से एस्कॉर्ट किया जाता है। सबसे आगे पायलट गाड़ी चलती है। सामान्य तौर पर केजरीवाल के साथ 15 पुलिसकर्मी होते हैं। लेकिन भीड़-भाड़ वाले कार्यक्रमों में पुलिस बल बढ़ा दिया जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed