{"_id":"664395116ce8635a55060f58","slug":"lok-sabha-chunav-2024-satta-ka-sangram-in-north-east-delhi-discussion-with-leaders-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satta Ka Sangram: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में BJP विकास के मुद्दे पर मैदान में, विपक्ष बोला- उनकी दावेदारी मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satta Ka Sangram: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में BJP विकास के मुद्दे पर मैदान में, विपक्ष बोला- उनकी दावेदारी मजबूत
Tue, 14 May 2024 10:15 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 14 May 2024 10:15 PM IST
सार
Lok Sabha 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ मंगलवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में पहुंचा। यहां अमर उजाला ने शाम को नेताओं से चर्चा की। आइए जानते हैं सत्ता पक्ष के प्रतिनिधियों के दावे क्या हैं और विपक्ष किन मुद्दों को लेकर चुनावी मैदान में उतरा है।
विज्ञापन
उत्तर पूर्वी दिल्ली में नेताओं से चर्चा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मंगलवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में पहुंचा। यहां शाम को 'नेताओं के साथ चर्चा' में मुद्दे जाने गए। मौजूद समय में यहां से मनोज तिवारी सांसद हैं और इस बार भी भाजपा ने उन्हें टिकट दिया है। जबकि इंडिया गठबंधन से कन्हैया कुमार चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन
भाजपा नेता सचिन मावी ने कहा कि यहां अच्छा चुनाव चल रहा है। देश की जनता ने ठान लिया है कि नरेंद्र मोदी को एक बार फिर देश का प्रधानमंत्री चुनना है। यह चुनाव भी देश का है। जिस प्रकार से पीएम मोदी ने विदेश नीति पर अमिट छाप जो छोड़ी है। उन्हीं के सिपाही के तौर पर मनोज तिवारी काम कर रहे हैं। यहां की जनता ने भी ठाना है कि दिल्ली से सबसे पहली जो सीट जीतकर पीएम मोदी को देंगे वह उत्तर-पूर्वी सीट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस नेता हैदर अब्बास ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री देश के प्रधानमंत्री न होकर इवेंट मैनेजर के रूप में काम कर रहे हैं। धरातल पर मनोज तिवारी का काम जीरो है। यहां की जनता के बीच एक अजब से गुस्सा है। यहां का हर युवा और जनता अपने आप को कन्हैया कुमार समझकर खुद प्रचार कर रही है। यहां से कन्हैया कुमार की एकतरफा जीत होती दिख रही है। साधारण व्यक्ति हैं, गरीब परिवार से आए हुए हैं और लोगों की समस्याओं को जानते हैं। महिलाओं के साथ जो उत्पीड़न हो रहा है उसके खिलाफ आवाज बुलंद करते हैं।
भाजपा नेता ममता कुमारी ने कहा कि यहां पर सबसे पहला वहम तो यह फैलाया जा रहा है कि लोग खुश नहीं हैं। स्वाभाविक है जो भी आपको प्रतिक्रिया मिल रही है वो विपक्ष की ओर से मिल रही होगी। क्योंकि ऐसी प्रतिक्रया आमजन की नहीं है। हम भी लोगों के बीच जा रहे हैं लेकिन हमें कहीं भी नकारात्मकता नहीं मिल रही है। चाहे फिर स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन या कोई भी क्षेत्र हो। विकास हमारा मुद्दा है। जब विकास की सीढ़ी चढ़ रहे होते हैं तो आसपास के थोड़े-बहुत का मुद्दा बनाकर छींटाकशी करते ही हैं। क्योंकि विकास उनकी आंखों में खटकता ही है। वरना हम 60 सालों में कहां से कहां पहुंच गए होते।
स्थानीय निवासी कुमार गौतम ने अमर उजाला से बात करते हुए कहा कि जो सांसद 10 साल पहले चुने गए। शुरुआत के दिनों में मैंने एक दो बार देखा है उनके गाने सुने हैं किसी प्रोग्राम में। उसके बाद दिखाई नहीं दिए कहीं भी। लोग कहते हैं कि देश में प्रधानमंत्री चुनने है, सबसे पहले एक बेहतरीन सांसद चुनना बहुत जरूरी है। जब आप बेहतरीन लोगों को चुनेंगे तो प्रधानमंत्री भी बेहतरीन ही होगा। मौजूदा सांसद मनोज तिवारी की क्षेत्र में उपस्थिति जीरो है।
कांग्रेस के समर्थक हरपाल सिंह पाली ने कहा कि कन्हैया कुमार पूरी तरह से भाजपा को टक्कर दे रहे हैं। दावा किया कि कन्हैया कुमार जीतकर आएंगे। दिल्ली के पढ़े-लिखे लोग हैं और वो जानते हैं कौन सही प्रत्याशी है और कौन काम करने वाला है। भाजपा ने केवल जुमलेबाजी की है। 15 लाख का जुमला दिया, विकास का जुमला दिया।