फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lok Nayak bans Favipiravir after side effects

मरीजों पर दुष्प्रभाव के बाद लोकनायक अस्पताल ने लगाई 'फेविपिराविर' दवा पर रोक

Sat, 04 Jul 2020 05:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 04 Jul 2020 05:57 AM IST
सार

  • जापान की इस दवा को आपात स्थिति में इस्तेमाल करने की मिली थी अनुमति

विज्ञापन
Lok Nayak bans Favipiravir after side effects
lok nayak hospital

विस्तार

कोरोना वायरस के उपचार में जापान की दवा फेविपिराविर को आपात स्थिति में इस्तेमाल की अनुमति मिलने के बाद पहली बार देश के किसी अस्पताल ने इस पर रोक लगाई है। दिल्ली के लोकनायक अस्पताल ने कोरोना मरीजों में दुष्प्रभाव मिलने के चलते दवा पर रोक लगा दी है। 

विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, मरीजों में कई तरह के दुष्प्रभाव देखने को मिल रहे हैं। उनमें भूख की कमी, जी मिचलाना, डायरिया, यूरिक एसिड और एएसटी/एएलटी का बढ़ना और न्युट्रोफिल काउंट का घटना आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन


पहली बार 1800 और फिर सात से 14 दिन तक रोजाना 800 एमजी दवा की डोज दी गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही दवा की जितनी डोज बताई गई उतनी मरीजों को दी गई थी। कई तरह के दुष्प्रभाव मिलने के चलते इसके इस्तेमाल पर फिलहाल रोक लगा दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि हाल ही में डॉ. एमके डागा की अध्यक्षता में बैठक हुई थी, जिसमें कोरोना मरीजों के उपचार में शामिल दवाओं पर समीक्षा की गई। इस दौरान दवाओं के इस्तेमाल को लेकर अस्पताल ने खुद की गाइडलाइन भी बनाई हैं। 

इनके अनुसार फेविपिरावीर दवा को उपचार में शामिल नहीं किया है, जबकि रेमीडेसिविर, आइवरमैक्टिन, टोसिलिजूमैब आदि को अनुमति दी गई है। इसी में प्लाज्मा थेरेपी भी शामिल है। इस दौरान अस्पताल के बालरोग विभागाध्यक्ष डॉ. यू झाम्ब, एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. मुनिश अग्रवाल, मेडिसिन विभाग के डॉ. संदीप गर्ग आदि मौजूद रहे।


डॉक्टरों के अनुसार फेविपिराविर दवा का इस्तेमाल कम मरीजों पर ही हुआ है, लेकिन जिन मरीजों को ये दवा दी गई उनके अनुभव के आधार पर अस्पताल ने इस दवा के इस्तेमाल पर रोक लगाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed