फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lockdown in crisis ... More than five lakh people flee from Delhi

संकट में लॉकडाउन...पांच लाख से ज्यादा लोगों का दिल्ली से पलायन, हालात चिंताजनक

Sun, 29 Mar 2020 03:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 29 Mar 2020 03:43 AM IST
विज्ञापन
Lockdown in crisis ... More than five lakh people flee from Delhi
अपनी जान बचाने की फिक्र... जहान खतरें में... - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से पांच लाख से ज्यादा लोग दो दिन में यूपी में दाखिल हो चुके हैं। रोकने की तमाम कोशिशें काम न आने के बाद यूपी सरकार एक हजार बसें लगाकर उन्हें गंतव्य तक पहुंचा रही है। शुक्रवार व शनिवार रात भर बसें लगाकर लोगों को पहुंचाने का इंतजाम करना पड़ा। उधर, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ देर रात तक हालात की मॉनिटरिंग करते रहे। 

विज्ञापन


योगी की नसीहत...केजरीवाल का अनुरोध... नीतीश की चिंता
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विभिन्न राज्यों में काम करने वाले यूपी के लोग आजीविका वाले स्थान पर रहें। यात्रा उन्हें व परिवार सहित अन्य लोगों को खतरे में डाल सकती है। 
विज्ञापन


वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली-यूपी सरकार की बसों की व्यवस्था है। हमारी अपील है कि लोग जहां हैं, वहीं रहें। उनके खाने-रहने की व्यवस्था है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि लोगों के लिए बसों की नहीं, कैंपों की व्यवस्था होनी चाहिए। राज्य इसका खर्च उठाएं। पलायन से लॉकडाउन निरर्थक हो जाएगा।

ऐसे में सबसे बड़ी चिंता :ये लोग जब अपने घर पहुंचेंगे, तब इनकी जांच कैसे संभव होगी? कैसे थमेगा कोरोना का  संक्रमण?

जगह न छोड़ने की अपील

केजरीवाल ने लोगों से अपील की है कि आप जहां हैं वहीं रहें वरना महामारी फैल जाएगी। सिर्फ यही नहीं उन्होंने बताया कि सभी इंतजाम किए जा रहे हैं।  1000 दुकानों में समय से पहले पहुंचा राशन पहुंच चुका है। 71 लाख लोगों तक राशन पहुंचेगा। हमने रहने और खाने की व्यवस्था कर दी है।

न जाएं अपने गांव
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पलायन कर रहे लोगों से अपील की है की यूपी और दिल्ली दोनों सरकारों ने बसों का इंतजाम तो कर दिया है, लेकिन मेरी अभी भी सभी से अपील है कि वे जहां है, वहीं रहें। हमने दिल्ली में रहने, खाने-पीने सबका इंतजाम किया है। कृपया अपने घर पर ही रहें। अपने गांव ना जाएं, नहीं तो लॉकडाउन का मकसद ही खत्म हो जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed