फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Local bodies in delhi remove more than sixty thousand posters banner and hoardings

दिल्ली : आचार संहिता लागू, 4 दिन में स्थानीय निकायों ने हटाए 60 हजार से अधिक पोस्टर, बैनर-होर्डिंग

Fri, 15 Mar 2019 05:14 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 15 Mar 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
Local bodies in delhi remove more than sixty thousand posters banner and hoardings
सांकेतिक तस्वीर

चुनाव आचार संहिता लागू होने के साथ ही राजधानी में पोस्टरों, बैनर और होर्डिंग्स हटाने में एमसीडी, दिल्ली छावनी बोर्ड, एनडीएमसी की टीमें जुट गई हैं। मुख्य निर्वाचन कार्यालय को पिछले 24 घंटे के दौरान ऐसी 200 शिकायतें मिली, जिन पर कार्रवाई की जा चुकी है। 

विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक दिल्ली में अभी तक कुल 63449 होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर हटा दिए गए हैं। वहीं आबकारी अधिनियम के तहत कुल 137 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 44 एफआईआर आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज की जा चुकी हैं। हटाए गए होर्डिंग्स, पोस्टर और बैनर में राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के फोटोग्राफ और संदेश थे, जिन्हें लागू आचार संहिता के तहत हटाया गया है। 
विज्ञापन


बता दें आचार संहिता लागू होने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय की ओर से सभी सार्वजनिक स्थानों से राजनीतिक पार्टियों के विज्ञापन के होर्डिंग, बैनर और पोस्टर हटाने के निर्देश दिए गए थे। इस पर अमल करते हुए एमसीडी व अन्य निकायों की तरफ से की गई कार्रवाई में अब तक 63449 होर्डिंग, बैनर और पोस्टर हटा दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed