फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   llb students harassed by a political leader in ghaziabad up election

प्रत्याशी के बेटे ने की एलएलबी की स्टूडेंट पर किए COMMENTS, पुलिस ने की मामले पर लीपापोती

Wed, 01 Feb 2017 11:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 01 Feb 2017 11:55 AM IST
विज्ञापन
llb students harassed by a political leader in ghaziabad up election
साहिबाबाद विधानसभा सीट से एक राजनीतिक दल से प्रत्याशी प्रत्याशी के बेटे ने मंगलवार सुबह कार से पीछा करते हुए ऑटो में सवार एलएलबी छात्रा पर अश्लील कमेंट्स करते हुए छेड़छाड़ की है।
विज्ञापन

 

पुलिस मामले में लीपापोती करती नजर आ रही है। पीड़ित युवती सिहानी गेट थाना क्षेत्र की एक कालोनी की रहने वाली है। वह मेरठ के एक कॉलेज की एलएलबी की छात्रा है।

विज्ञापन

 

वह मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे ऑटो से आरडीसी में डॉक्टर के पास जा रही थी। छात्रा का आरोप है कि इस दौरान साहिबाबाद सीट से एक प्रमुख पार्टी के प्रत्याशी का बेटा निवासी विजयनगर और उसके एक साथी निवासी कैला भट्टा लग्जरी कार से उसका पीछा करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पास आने पर उस पर अश्लील कमेंट्स किए । विरोध करने पर कचहरी के पास दोनों युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद छात्रा ने कचहरी के पास खड़ी पीआरवी पर तैनात सिपाहियों से मामले की मौखिक रूप से शिकायत की।

 

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 100 मीटर का पीछा कर आरोपियों को दबोच लिया। इसके बाद पुलिस पीआरवी दोनों आरोपियों और छात्रा को लेकर कविनगर थाने पहुंच गई।

 

जहां छात्रा ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस तहरीर देने की बात से मना कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में बाद में समझौता हो गया है।

 

राजनीतिक दबाव पर करवाया समझौता सूत्रों की मानें तो कविनगर नगर पुलिस ने करीब चार घंटे प्रत्याशी के बेटे को हिरासत में रखने के बाद राजनीतिक दबाव पड़ने पर शाम करीब साढ़े तीन बजे उसे छोड़ दिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।

 

इसी के बाद पुलिस ने दोनों युवकों और उनकी कार को छोड़ दिया। कार सीज की, फिर चालान कर छोड़ा सूत्रों के मुताबिक कवि नगर पुलिस ने वारदात के बाद आरोपी की कार को सीज कर दिया था, लेकिन पुलिस ने कथित राजनीतिक दबाव के बाद मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान कर कार को छोड़ दिया।

 

कार के शीशों पर काली फिल्म चढ़ी हुई थी। एसएसपी बोले, राजनीतिक दबाव की बात गलत इस संबंध में एसएसपी दीपक कुमार का कहना है कि पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद ही मामले में कार्रवाई करेगी।

 

हालांकि उन्होंने कहा कि पुलिस के ऊपर कोई भी राजनीतिक दबाव नहीं है। वह इस मामले की अधिक जानकारी के लिए एसपी सिटी से भी बात करेंगे। वहीं, एसपी सिटी सलमान ताज का कहना है कि पुलिस तहरीर मिलने के बाद ही युवकों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed