फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   live pm modi to inaugurate youth festival of gbu via video conferencing cm yogi to present in campus

युवा महोत्सव में बोले पीएम मोदी- योगी जी बड़े खिलाड़ी हैं, अच्छे-अच्छों को किया परास्त

Fri, 12 Jan 2018 01:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Fri, 12 Jan 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
live pm modi to inaugurate youth festival of gbu via video conferencing cm yogi to present in campus
pm modi - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में पीएम मोदी ने देशभर के युवाओं को प्रेस कांफ्रेंस के जर‌िए संबोध‌ित क‌िया। इसके साथ ही पीएम ने 22वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव की शुरुआत की। पीएम ने अपने भाषण की शुरुआत इसरो के वैज्ञान‌‌िकों को बधाई देकर की। उन्होंने इसरो को पीएसएलवी सेटेलाइट लॉन्च होने की बधाई दी।

विज्ञापन


पीएम ने इसे देश के युवाओं और ऊर्जा के ल‌िए बेहद प्रेरणादायी बताया। इसरो ने एक नया र‌िकॉर्ड बनाया है। पीएम ने ये भी बताया क‌ि इस 22वें महोत्सव की थीम संकल्प से स‌िद्ध‌ि है। यानी संकल्प करो और अपना काम पूरा करो।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने स्वामी व‌िवेकानंद को याद करते हुए उन्हें नमन ‌क‌िया और देश के युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने को कहा। पीएम ने कहा क‌ि यह न्यू इंड‌िया के मंथन के ल‌िए बहुत सही समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यहां गौतम बुद्ध के बारे में एक कहानी सुनाते हुए कहा क‌ि एक बार उनके एक श‌िष्य ने पूछा क‌ि क्या आपके हर श‌िष्य को न‌िर्वाण म‌िल जाएगा तो उन्होंने कहा क‌‌ि नहीं सबको न‌िर्वाण नहीं म‌िलेगा। ज‌िसका संकल्प बड़ा, अच्छा और श्रेष्ठ होगा उसी को न‌िर्वाण होगा।

कौन होता है युवा?

live pm modi to inaugurate youth festival of gbu via video conferencing cm yogi to present in campus
pm modi - फोटो : ani

इसके साथ ही पीएम मोदी ने ये भी बताया क‌ि युवा कौन है। उन्होंने कहा क‌ि युवा वो होता है जो अपने अतीत को भूलकर भ‌व‌िष्य के ल‌िए सोचता है। उन्होंने कहा क‌ि देश के युवा को देश न‌िर्माण का संकल्प लेना होगा।

 

उन्होंने ये भी कहा क‌ि देश की युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने के ल‌िए 4 लाख करोड़ रुपए से अध‌‌िक की राश‌ि दे दी गई है। अब इस राश‌ि से वो अपने सपने पूरे कर रहा है। जब देश का युवा ठान लेता है तो वह बड़े से बड़ा काम भी कर जाता है।

पीएम मोदी ने उन लोगों का भी उल्लेख ‌क‌िया जो अपने बलबूते राष्ट्र न‌िर्माण में सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा क‌ि सरकार का उद्देश्य आपके हाथ पकड़ने का है ताक‌ि आगे बढ़ सकें, अपने सपनों को पूरा कर सकें।

कौशल व‌िकास योजना क‌ा क‌िया बखान

live pm modi to inaugurate youth festival of gbu via video conferencing cm yogi to present in campus

पीएम मोदी ने कहा क‌ि युवाओं को श‌िक्षा के साथ ही ट्रेन‌िंग भी दी जा रही है। देशभर में प्रधानमंत्री कौशल केंद्रों की स्थापना भी की जा रही है। पहली बार युवाओं को एंटरप्रेन्योर देने वाली कंपन‌ियों को भी सरकार मदद दे रही है। सात लाख युवाओं का रज‌िस्ट्रेशन सेंटर स्क‌िल योजना के तहत हुआ है।
 

सरकार की कोश‌िश है क‌ि आप नौजवानों को उद्योगों की आवश्यकता के ह‌िसाब से ट्रेन‌िंग म‌िले। पीएम बोले मुझे देश के नौजवानों पर पूरा भरोसा है। देश के सपने देश के युवा हृदय में न‌िवास करते हैं।

उन्होंने कहा क‌ि लोग कहते हैं क‌ि देश के युवाओं में धैर्य नहीं है, मैं कहता हूं ये उनके ल‌िए अच्छा है। धैर्य होना चाह‌िए लेक‌िन ऐसा नहीं जो इंसान को श‌िथ‌िल कर दे, धैर्य नहीं होता तभी नए प्रयोग नए इंवेंशन होंगे। आप की इसी इनोवेशन करने की क्षमता को देखते हुए सरकार काम कर रही है।

'योगी जी कम ख‌िलाड़ी नहीं हैं'

live pm modi to inaugurate youth festival of gbu via video conferencing cm yogi to present in campus
pm modi
खेलों में आगे बढ़ें। खेल का मैदान हमें ज‌िंदगी जीनी स‌िखाता है। हार और जीत हमारे जीवन में बहुत मायने रखती है। खेल के साथ ही उन्होंने योग में आगे जाने की बात कही।

उन्होंने कहा योगी जी भी कम खिलाड़ी नहीं हैं। कई राज्यों में बहुत लोगों के साथ हमारे योगी जी ट्व‌िटर-ट्व‌िटर का खेल खेल रहे हैं। और ट्व‌िटर के खेल में भी अच्छे-अच्छे ख‌िलाड़‌ियों को उन्होंने परास्त करके रख दिया है।

इससे पहले युवा महोत्सव में पहुंचकर सीएम योगी ने देश के युवाओं का आह्रवान क‌िया और भारत को व‌िश्व का सबसे युवा देश बताया है। देश के युवाओं को ऊर्जा का प्रतीक बताया है।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कार्यक्रम चलेगा और वह युवाओं को प्रेरित कर रहे हैं।

हर दिन सुबह योग कार्यक्रम 

live pm modi to inaugurate youth festival of gbu via video conferencing cm yogi to present in campus
देश के व‌िभ‌िन्न ह‌िस्सों से पहुंचे युवा - फोटो : अमर उजाला

पीएम के बाद के बाद परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र सिंह यादव व अन्य युवाओं को संबोधित करेंगे। महोत्सव का समापन 16 जनवरी को होगा और इस दौरान विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जीबीयू परिसर का माहौल रंगारंग बना रहेगा।

युवा महोत्सव में मौके पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री भारत सरकार राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और संस्कृति मंत्रालय के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. महेश शर्मा युवाओं से रूबरू होंगे। इस दौरान विख्यात वक्ता विजय बतरा भी युवाओं को प्रेरित करेंगे।

इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अलग-अलग प्रदेशों की लोक-कला की झलक देखने को मिलेगी, वहीं डिजिटल इंडिया और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री और अन्य अतिथि देश भर से आए अपने-अपने क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त करने वाले युवाओं में से चुने गए तीन युवाओं को सम्मानित करेंगे।
 

 

महोत्सव के अंतर्गत कार्यक्रमों की शुरुआत प्रतिदिन सुबह सात बजे योग से होगी। 14 जनवरी को योग गुरु बाबा रामदेव के आने का कार्यक्रम है, जबकि सचिन तेंदुलकर व अभिनेता अक्षय कुमार के आने पर फिलहाल असमंजस बना है।

ख्यातिप्राप्त व्यक्तियों के साथ युवाओं का वार्तालाप
युवा महोत्सव में ख्यातिप्राप्त व्यक्तियों के साथ युवाओं के वार्तालाप पर 18 सत्र आयोजित किए जाएंगे। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के व्यक्तियों के अलावा करियर परामर्श वार्ताकार भी शामिल होंगे।

पैनल चर्चाएं
स्वच्छता, नदी संरक्षण समेत विशेष रूप से नमामि गंगे, डिजिटल मुद्रा, वित्तीय समावेशन, लाभार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी), बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कैशलेस इंडिया, वृद्धों के प्रति संवेदनशीलता, पर्यावरण संरक्षण, सच्ची नागरिकता आदि पर चर्चाएं होंगी।

कार्यशालाएं
सरकारी योजनाओं जैसे जैविक खेती, सामाजिक व आर्थिक मुद्दों, किसान, क्रेडिट कार्ड, स्टार्ट अप इंडिया, स्किल इंडिया, कला शिल्प सहित अन्य पर कार्यशालाएं आयोजित होंगी।

दो दिन की युवा संसद

live pm modi to inaugurate youth festival of gbu via video conferencing cm yogi to present in campus
युवा महोत्सव के ल‌िए बना इंडोर स्टेड‌ियम - फोटो : अमर उजाला

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, डिजिटल इंडिया, स्वच्छता, नदी संरक्षण समेत विशेष रूप से नमामि गंगे आदि विषयों पर युवाओं की चर्चा होगी, जिसमें करीब 6000 हजार युवा हिस्सा लेंगे। वे सकारात्मक दृष्टिकोण से अपने सुझाव रखेंगे।

बास्केटबाल, बैडमिंटन खेलों का आयोजन
युवा महोत्सव में प्रतिदिन बास्केटबॉल, बैडमिंटन आदि खेलों का आयोजन किया जाएगा।

युवा महोत्सव में छह हजार युवाओं के पहुंचने का अनुमान
नेहरू युवा केंद्र की ओर से 623 जिलों से करीब 3500 हजार युवाओं को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा एनसीसी, एनएसएस और शहर के कई अन्य कॉलेज और विश्वविद्यालयों से करीब 2500 युवाओं को बुलाया गया है, जिसमें 50 फीसदी छात्राएं होंगी।

कुछ नई पहल भी शुरू की गई
1. केंद्रीय मंत्रालयों के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों पर प्रदर्शनी और कार्यक्रम
2. सूचनात्मक और प्रेरक फिल्मों की स्क्रीनिंग
3. संकल्प से सिद्धि पर लघु फिल्म प्रतियोगिता-मैं नए भारत के लिए क्या कर सकता हूं।
4. स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक संध्या और उत्तर प्रदेश से पारंपरिक कला और नृत्य की प्रस्तुति।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed