फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Listening to music and songs get rid of many diseases

संगीत और गाने सुनने से कई रोगों से मिलती है मुक्ति

Thu, 19 Jun 2014 01:04 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 19 Jun 2014 01:04 AM IST
विज्ञापन
Listening to music and songs get rid of many diseases

संगीत के सुर तन-मन को भी स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। भागमभाग भरी जिंदगी में बढ़ते तनाव पर म्यूजिक थेरेपी के जरिए काबू पाया जा रहा है।

विज्ञापन


संगीत न सिर्फ आत्मशांति देता है बल्कि यह बीपी, माइग्रेन, परकिंसन, मूवमेंट डिसऑर्डर जैसी गंभीर बीमारियों में भी अचूक इलाज करता है।

संगीतकार संकल्प श्रीवास्तव बताते हैं कि तनाव व बीपी की परेशानी से निजात पाने के लिए चिकित्सक संगीत सुनने की सलाह देते हैं। ऐसे में उनके पास कई लोग ऐसे आते हैं जो अलग-अलग प्रोफेशन से जुड़े हैं, लेकिन स्वस्थ और सकारात्मक रहने के लिए म्यूजिक क्लास ज्वाइन की हुई है।
विज्ञापन


गांधर्व संगीत महाविद्यालय के सचिव तरुण गोयल बताते हैं कि अभिभावक बच्चों को जहां उनके करियर के लिए म्यूजिक की ट्रेनिंग दिलवाते हैं। दूसरी ओर बहुत से ऐसे लोग हैं, जो वोकल व इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक की क्लास तनावमुक्त रहने के लिए ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


म्यूजिक थेरेपी पर डॉक्टर भी लगाते हैं मुहर
डा. ऐसे सिंह बताते हैं कि संगीत से मन में एकाग्रता आती है। संगीत सुनते वक्त शरीर की सभी ग्रंथियां एक्टिव व एकाग्र हो जाती है रक्त संचार भी सामान्य हो जाता है। ऐसे में संगीत सुनते वक्त व्यक्ति अनजाने में बिना हाथ पैर हिलाए एक्सरसाइज कर रहा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed