{"_id":"6af9f1d9b5759940f0094c7e","slug":"liquor-sale-dispute-in-delhi-turns-bloody-two-murdered-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: शराब बिक्री विवाद ने लिया खूनी रूप, पहले युवक की गोली मारकर हत्या, फिर हमलावर को पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: शराब बिक्री विवाद ने लिया खूनी रूप, पहले युवक की गोली मारकर हत्या, फिर हमलावर को पीट-पीटकर मार डाला
Sun, 15 Nov 2026 11:36 PM IST
Akash Dubey
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Akash Dubey
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बाहरी-उत्तरी दिल्ली के पूठ खुर्द गांव में अवैध शराब बिक्री से जुड़े तीन साल पुराने विवाद ने दोहरे हत्याकांड का रूप ले लिया। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि 27 वर्षीय सचिन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद हमलावर सोनू उर्फ प्रदीप को सचिन के भाई ने पीट-पीटकर मार डाला।
विज्ञापन
पुलिस ने सचिन के भाई नरेश को सोनू की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार आधी रात को बवाना पुलिस थाने को गोलीबारी की सूचना मिली। सचिन को महर्षि वाल्मीकि अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके सीने में गोली लगी थी। अपराध स्थल पर खून के धब्बे और तीन खाली कारतूस मिले।
विज्ञापन
घटनाक्रम का खुलासा
आगे की तलाश में, गाय के बाड़े से करीब 100 मीटर दूर एक गली में सोनू का शव मिला। प्रारंभिक जांच और सीसीटीवी फुटेज से घटनाक्रम सामने आया। सोनू ने सचिन को घर से बाहर बुलाया। दोनों में झगड़ा हुआ, जिसके बाद सोनू ने सचिन पर गोली चलाकर भागने की कोशिश की।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों की हत्याओं की शुरू की जांच
गोली चलने की आवाज सुनकर नरेश बाहर आया और सोनू का पीछा किया। नरेश ने सोनू को पकड़कर ईंटों-पत्थरों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। सोनू सचिन के प्लॉट के पास अवैध शराब बेचता था। तीन साल पहले अवैध शराब कारोबार के खिलाफ शिकायत हुई थी, जिसका शक सोनू को सचिन पर था। पुलिस ने नरेश को सोनू की हत्या के संबंध में गिरफ्तार कर लिया है और दोनों हत्याओं की जांच कर रही है।
