{"_id":"6099107c8ebc3ed2b35c6c8a","slug":"lion-aman-died-in-delhi-zoo-was-ill-since-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली चिड़ियाघर में शेर अमन की मौत, मार्च से ही बीमार चल रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली चिड़ियाघर में शेर अमन की मौत, मार्च से ही बीमार चल रहा था
Mon, 10 May 2021 04:22 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 10 May 2021 04:22 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली चिड़ियाघर में सात वर्षीय शेर की रविवार को मौत हो गई। वह लंबे समय से बीमार था। चिड़ियाघर के निदेशक रमेश पाण्डेय ने बताया कि अमन नाम के इस शेर की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। पोस्टमार्टम और विसरा के परीक्षण से मौत के सटीक कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
अमन नामक इस शेर का जन्म जून 2014 में चंडीगढ़ के छतबीर चिड़ियाघर में हुआ था। वहां से उसे जून 2015 में दिल्ली के राष्ट्रीय प्राणि उद्यान में लाया गया था। लेकिन वह मार्च से ही बीमार चल रहा था और उसे 13 अप्रैल को चिड़िया घर के पशु अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
शेर के नमूनों को बरेली स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में पांच मई को कोविड की जांच के लिए भेजा गया था। लेकिन जांच में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी। दिल्ली के चिड़िया घर में अब शेरों का केवल एक जोड़ा ही रह गया है।
विज्ञापन