फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Light drizzle brings down pollution in Delhi

हल्की बूंदाबांदी से प्रदूषण में आई गिरावट: दिल्ली में 24 घंटे में 50 अंक गिरा AQI, नोएडा NCR में सबसे प्रदूषित

Sun, 01 Feb 2026 07:42 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 01 Feb 2026 07:42 PM IST
सार

सीपीसीबी के अनुसार, शाम पांच बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 167.6 और पीएम2.5 की मात्रा 100.6 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। पूर्वानुमान है कि बुधवार तक हवा इसी श्रेणी में बरकरार रहेगी।

विज्ञापन
Light drizzle brings down pollution in Delhi
दिल्ली की खराब श्रेणी में पहुंची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में बीते देर रात हुई हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाओं ने प्रदूषण को धो दिया है। ऐसे में रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 265 दर्ज किया गया। यह हवा की खराब श्रेणी है। इसमें शनिवार की तुलना में 50 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर, एनसीआर में नोएडा की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 252 दर्ज किया गया, यह हवा की खराब श्रेणी है। वहीं, गाजियाबाद में 343, गुरुग्राम में 206 और ग्रेटर नोएडा में 200 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा, फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां सूचकांक 160 दर्ज किया गया। यह हवा की मध्यम श्रेणी है।

विज्ञापन

दिल्ली में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए निर्णय सहायता प्रणाली के अनुसार, वाहन से होने वाला प्रदूषण 12.58 फीसदी रहा। इसके अलावा पेरिफेरल उद्योग से 8.58, आवासीय इलाकों से 3.34, निर्माण गतिविधियों से 1.93 और कूड़ा जलाने से होने वाले प्रदूषण की 1.30 फीसदी की भागीदारी रही। सीपीसीबी के अनुसार, रविवार को हवा उत्तर-पूर्व दिशा से 6 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 1000 मीटर रही। इसके अलावा, वेंटिलेशन इंडेक्स 3500 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा। दूसरी ओर, शाम पांच बजे हवा में पीएम10 की मात्रा 167.6 और पीएम2.5 की मात्रा 100.6 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि बुधवार तक हवा इसी श्रेणी में बरकरार रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed