फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lieutenant Governor VK Saxena and Chief Minister Kejriwal flagged off fleet of 400 electric buses

Delhi: सीएम केजरीवाल ने दिखाई 400 इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े को हरी झंडी, 3674 करोड़ दिल्ली सरकार ने किए खर्च

Tue, 05 Sep 2023 02:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 05 Sep 2023 02:07 PM IST
सार

दिल्ली की सड़कों पर आज 400 नई इलेक्ट्रिक बसें उतर गई हैं। ये बसें सब्सिडी स्कीम की 921 बसों में शामिल हैं, जिनके लिए केंद्र ने 417 करोड़ की सब्सिडी दी है, दिल्ली सरकार का खर्च 3674 करोड़ है।

विज्ञापन
Lieutenant Governor VK Saxena and Chief Minister Kejriwal flagged off fleet of 400 electric buses
400 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 400 इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े को हरी झंडी दिखाई। दिल्ली की सड़कों पर आज 400 नई इलेक्ट्रिक बसें उतर गई हैं। ये बसें सब्सिडी स्कीम की 921 बसों में शामिल हैं, जिनके लिए केंद्र ने 417 करोड़ की सब्सिडी दी है, दिल्ली सरकार का खर्च 3674 करोड़ है। 

विज्ञापन


इस मौके पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली के लिए आज बहुत खुशी का दिन है। 400 ई-बसों का उद्घाटन किया। 400 ई-बसों पहले से थीं, अब 800 मॉर्डन एसी ई-बसें हैं। दिल्ली वो शहर बन गया जहां देश में सबसे ज्यादा ई-बसें चल रही हैं। इस साल के अंत तक दिल्ली में 1900 ई-बसें कर देंगे। उसके बाद सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक बसों वाले दुनिया के चुनिंदा शहरों में दिल्ली शुमार होगी। इससे हर साल 1.07 लाख टन कॉर्बन डाइ ऑक्साइड कम निकलेगी। 
विज्ञापन


इस साथ ही सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिसंबर 2025 तक दिल्ली की सड़कों पर 10,480 ई-बसें दिल्ली की सड़कों पर होंगी। इनमें से 80 प्रतिशत 8280 इलेक्ट्रिक बसें होंगी। उन्होंने कहा सवा दो साल में 800 ई-बसों से 8000 ई-बसें,  ये किसी क्रांति से कम नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली की मॉर्डन ई-बसों में क्या-क्या है?
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली की मॉर्डन ई-बसें जीरो पॉल्यूशन करती हैं। एक चार्ज पर 225 km चलती हैं, यानी पूरा दिन चल लेती हैं। सारी बसें वातानुकूलित हैं। दिव्यांगजनों के लिए रैम्प है। तीन सीसीटीवी कैमरे हैं। पैनिक बटन, कंट्रोल रूम के साथ टू-वे कॉम्यूनिकेशन है। जीपीएस, डिस्क ब्रेक, फायर डिटेक्शन सिस्टम भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed