फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LG will see whether Kejriwal will remain CM or not

Delhi NCR News: केजरीवाल सीएम रहेंगे या नहीं, देखेंगे एलजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 07:41 PM IST
विज्ञापन
सीएम पद से हटाने की याचिका खारिज करते हुए हाईकोर्ट ने कहा
विज्ञापन

अदालत ने कहा, मामला सियासी, न्यायिक दखल की जरूरत नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीएम पद से हटाने की मांग से जुड़ी जनहित याचिका हाईकोर्ट ने बृहस्पतिवार को खारिज कर दी। अदालत ने कहा, मामले में न्यायिक दखल की जरूरत नहीं है। अगर कोई सांविधानिक विफलता होती है तो उसे उपराज्यपाल देखेंगे। एलजी की सिफारिश पर ही राष्ट्रपति फैसला करेंगे।

ईडी की कस्टडी में जाने के बाद हाईकोर्ट में केजरीवाल को पद हटाने की मांग संबंधी एक याचिका दायर की गई थी। याची सुरजीत कुमार का कहना है कि केजरीवाल जेल से किस तरह से सरकार चला सकते हैं। उनको पद से हटाया जाना चाहिए। इस मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की बेंच में हुई। अदालत ने कहा, मुख्यमंत्री को पद से हटाने की ठोस वजह होनी चाहिए। यह मामला पूरी तरह से राजनीतिक है। इसका समाधान भी वहीं से निकालना चाहिए। इसमें न्यायिक दखल की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

---
उपराज्यपाल के संज्ञान में मामला: हाईकोर्ट
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा, क्या न्यायपालिका के दखल की कोई गुंजाइश है? हमने आज अखबार में पढ़ा कि एलजी इसका परीक्षण कर रहे हैं। यह फिर राष्ट्रपति के सामने जाएगा। यह अलग विंग के लिए है। हम समझ सकते हैं कि कुछ राजनीतिक दिक्कतें हो सकती हैं। हमें क्यों कोई आदेश पारित करना चाहिए? हमें एलजी या राष्ट्रपति को सिखाने की जरूरत नहीं है। हम उन्हें गाइड नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

केजरीवाल बोले, किया जा रहा षडयंत्र
हाईकोर्ट के दखल से इन्कार के बाद दिल्ली की सियासत और भी दिलचस्प हो गई है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बुधवार को ही दो-टूक कहा था कि दिल्ली की सरकार जेल से नहीं चलेगी। इस पर बृहस्पतिवार केजरीवाल ने पत्रकारों से कहा कि उनके खिलाफ षडयंत्र रचा जा रहा है।

दरअसल, जेल में जाने से पहले आम आदमी पार्टी ने अपने विधायकों, सांसदों व पार्षदों के साथ दिल्ली में रायशुमारी कराई थी कि जेल जाने की सूरत में उनको इस्तीफा देना चाहिए या नहीं। पार्टी का कहना था कि बहुमत इसी पक्ष में है कि मुख्यमंत्री पद से केजरीवाल का इस्तीफा नहीं देना चाहिए। अरविंद केजरीवाल समेत पूरी पार्टी अभी इसी के हक में है। दिल्ली की सरकार जेल से चलाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article