फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LG is not present in the court, line attach police inspector

एलजी के कोर्ट में पेश नहीं होने पर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

Sat, 30 Jan 2016 01:44 AM IST
Updated Sat, 30 Jan 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
LG is not present in the court, line attach police inspector

दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग के कोर्ट में पेश नहीं होने पर सरिता विहार थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया गया। आर्म्स लाइसेंस के मामले में थानाध्यक्ष को तलब किया गया था।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों केअनुसार सरिता विहार थाना इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने दिल्ली पुलिस के लाइसेंसिंग विभाग में आर्म्स लाइसेंस के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन


लाइसेंसिंग विभाग ने सरिता विहार थानाध्यक्ष मनिंदर सिंह से रिपोर्ट मांगी थी। सरिता विहार थाने से नकारात्मक रिपोर्ट दी गई थी। इसके आधार पर उस व्यक्ति को आर्म्स लाइसेंस देने से मना कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद व्यक्ति ने उपराज्यपाल से अपील की थी।

LG is not present in the court, line attach police inspector

इसके बाद व्यक्ति ने उपराज्यपाल से अपील की थी। 25 जनवरी को सरिता विहार थानाध्यक्ष मनिंदर सिंह को कोर्ट में रिपोर्ट के साथ बुलाया गया था। थानाध्यक्ष इसमें पेश नहीं हुए।


थानाध्यक्ष ने हवलदार के हाथ रिपोर्ट भेज दी थी। बताया जा रहा है कि रिपोर्ट साधारण थी। उसमें तथ्य पूरे नहीं थे। कोर्ट में नहीं आने पर उपराज्यपाल ने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी से की। पुलिस आयुक्त के आदेश के बाद सरिता विहार थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर डीसीपी कार्यालय भेज दिया गया।

हालांकि सरिता विहार थाना सूत्रों का कहना है कि थानाध्यक्ष मनिंदर सिंह उपराज्यपाल कोर्ट में पेश होने केलिए गए थे, मगर वह रास्ते में लेट हो गए थे। शायद ऐसा पहली बार हो रहा है कि एलजी कोर्ट में पेश न होने पर किसी इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed