फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LG fires one bullet at me every day says delhi CM Kejriwal

केजरीवाल का आरोप- मुझपर रोजाना गोली दागते हैं LG, पुराने लोगों की वापसी पर जताई उम्मीद

Sun, 23 Apr 2017 08:44 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 23 Apr 2017 08:44 AM IST
विज्ञापन
LG fires one bullet at me every day says delhi CM Kejriwal
kejriwal-baijal

अनिल बैजल को दिल्ली के उप-राज्यपाल बने हुए अभी कुछ महीने ही हुए हैं, लेकिन सरकार के साथ उनकी कई बार ठन चुकी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल अनिल बैजल पर उन्हें परेशान करने के आरोप लगाए हैं। केजरीवाल ने कहा, 'उपराज्यपाल बैजल रोज मुझपर एक गोली (आरोप लगाना) दागते हैं।'

विज्ञापन


अनिल बैजल के दिल्ली के उपराज्यपाल नियुक्त होने के बाद ऐसा पहली बार है कि केजरीवाल ने उनपर प्रत्यक्ष रूप से हमला बोला है। बता दें कि बतौर उपराज्यपाल बैजल की नियुक्ति 31 दिसंबर, 2016 को हुई थी।
विज्ञापन


केजरीवाल ने ये बातें एक न्यूज एजेंसी को दिए गए इंटरव्यू में कही। केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार राजधानी में विभिन्न विकास कार्यों के लिए उपराज्यपाल और केंद्र सरकार दोनों के साथ सहयोग करने की पूरी कोशिश कर रही है। लेकिन, उपराज्यपाल हर रोज उनपर और उनकी सरकार पर कोई ना कोई आरोप लगाते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री के मुताबिक, ऐसी चीजें एमसीडी चुनाव के पहले और ज्यादा बढ़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने आगे कहा कि हमने उपराज्यपाल के साथ अच्छे रिश्ते कायम रखे हैं। हम उनके खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोलते। बावजूद इसके वो रोज हमपर आरोप लगाते हैं। आखिर हमारी गलती क्या है? 

केजरीवाल ने पुराने लोगों का साथ दोबारा पाने की उम्मीद भी की है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जो लोग पार्टी छोड़कर गए, वो दोबारा वापस आएंगे।

शुंगलू कमेटी की रिपोर्ट पर उठाए सवाल

LG fires one bullet at me every day says delhi CM Kejriwal
kejriwal-sisodia
केजरीवाल ने शुंगलू कमेटी की रिपोर्ट पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कमेटी की रिपोर्ट को राजनीति से प्रेरित बताया। केजरीवाल ने बीजेपी को अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस पार्टी का एकमात्र उद्देश्य विपक्षी पार्टी को तोड़ना है। सरकार पार्टी को तोड़ने के लिए विधायकों को खरीद रही है और उपराज्यपाल को भी हमारे खिलाफ किया जा रहा है। 

बता दें कि पिछले महीने एलजी ने आम आदमी पार्टी को सरकारी खजाने से 97 करोड़ के विज्ञापन का खर्च चुकाने को कहा था। पार्टी ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया था। इससे पहले बैजल ने पूर्व सैनिक राम किशन ग्रेवाल की फैमिली को 1 करोड़ रुपये मुआवजा देने वाले केजरीवाल सरकार के प्रपोजल को खारिज करते हुए फाइल लौटा दी थी। यही नहीं, उप-राज्यपाल एमसीडी चुनाव बैलेट पेपर से करवाने की आम आदमी पार्टी की मांग को भी ठुकरा चुके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed