{"_id":"69bd6ff07e96894efa065250","slug":"lg-advises-delhi-universities-to-focus-on-skills-along-with-degrees-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-128744-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली के विश्वविद्यालयों को एलजी ने की सलाह, डिग्री के साथ स्किल्स पर दें जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली के विश्वविद्यालयों को एलजी ने की सलाह, डिग्री के साथ स्किल्स पर दें जोर
विज्ञापन
अगली बैठक में समयबद्ध एक्शन प्लान पेश करने के निर्देश
एआई और साइबर सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों में फोकस बढ़ाने को कहा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने राज्य विश्वविद्यालयों के प्रमुखों से कहा कि अब सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि रोजगार से जुड़ी स्किल्स पर ध्यान देना जरूरी है। लोक निवास में शुक्रवार को हुई बैठक में एलजी ने दिल्ली के सभी राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और निदेशकों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि युवाओं और देश के भविष्य में शिक्षा की अहम भूमिका है और इसे बदलते समय के अनुसार ढालना होगा। एलजी ने कहा कि आज के दौर में केवल डिग्री काफी नहीं है, जब तक उसमें रोजगार से जुड़ी स्किल्स न हों। उन्होंने संस्थानों से कहा कि पढ़ाई को थ्योरी तक सीमित न रखें, बल्कि प्रैक्टिकल और एप्लिकेशन आधारित बनाएं। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर सिक्योरिटी जैसे उभरते क्षेत्रों में पढ़ाई को मजबूत करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साझेदारी बढ़ाने की भी सलाह दी।
अगली बैठक में मांगा ठोस प्लान : एलजी ने सभी विश्वविद्यालयों से अगली बैठक में ठोस और समयबद्ध एक्शन प्लान लाने को कहा, ताकि सुधार जमीन पर दिख सके। एलजी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक तरनजीत सिंह संधू का शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव पर जोर रहेगा। दिल्ली की शिक्षा प्रणाली को अंतरराष्ट्रीय मानकों के लिहाज से ऊपर लेकर जाने का लक्ष्य रहेगा।
एलजी ने पीएम से की मुलाकात : इससे पहले एलजी ने पीएम नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद ये उनकी प्रधानमंत्री के साथ पहली औपचारिक मुलाकात थी। वहीं, नेता विपक्ष आतिशी समेत कई लोगों ने भी उनसे मिलकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।