{"_id":"59033ee54f1c1b751dc0c26a","slug":"leopard-left-in-forest-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़े गए तेंदुआ को वापस जंगल में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकड़े गए तेंदुआ को वापस जंगल में छोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Fri, 28 Apr 2017 06:38 PM IST
विज्ञापन
leopard
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोहना कस्बे में आबादी के बीच घुसे तेंदुआ को वापस अरावली में छोड़ दिया गया। करीब 05 घंटे के मशक्कत के बाद विभाग ने इसे एक घर से पकड़ा था। इसके बाद तीन डॉक्टरों की टीम ने जांच की और शुक्रवार सुबह इसे अरावली में छोड़ दिया गया। तेंदुआ को सही सलामत जंगल में छोड़ने के बाद वन्य जीव विभाग अब राहत की सांस ले रहा हैं।
विज्ञापन
बता दें कि बृहस्पतिवार को आबादी के बीच तेंदुआ के घुसे जाने के बाद वन्य जीव विभाग चिंतित था। इसे पकड़ने को लेकर काफी मशक्कत की गई थी। जिसके बाद उस पर काबू पाया गया और बेहोशी के आलम में उसकी जांच की गई। जांच के दौरान किसी तरह की चोट नहीं मिला। सभी डॉक्टरों ने चार साल के नर तेंदुआ के स्वस्थ्य होने की रिपोर्ट दी। इसके बाद वन्य जीव विभाग ने इसे छोड़ने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
मंडलीय वन्य जीव अधिकारी श्याम सुंदर कौशिक ने बताया कि अरावली के करीब 100 किलोमीटर अंदर जंगल में ले जाकर तेंदुआ को छोड़ दिया गया है। तेंदुआ पर लगातार निगाहबानी के लिए उनके मूवमेंट पर नजर रखने की योजना पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन