{"_id":"6591541a40690c89a40e28db","slug":"lenter-of-under-construction-house-fell-in-faridabad-people-died-and-injured-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad: निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा, दो लोगों की मौत और एक घायल, मलबे में दो मजदूर दबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad: निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा, दो लोगों की मौत और एक घायल, मलबे में दो मजदूर दबे
Sun, 31 Dec 2023 05:18 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 31 Dec 2023 05:18 PM IST
सार
मौके पर चार फायर ब्रिगेड की गाड़ी, जेसीबी समेत पुलिस की कई गाड़ियां मौजूद हैं। मलबे को हटाकर मजदूरों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
लेंटर गिरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में मलेरना रोड पर स्थित आदर्श कॉलोनी में निर्माणाधीन एक मकान का लेंटर गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को बादशाह खान सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मकान की दूसरी मंजिल पर निर्माण कार्य किया जा रहा था। इस दौरान अचानक लेंटर गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि जिस समय हादसा हुआ मौके पर कुल सात लोग थे, जिसमें से एक मकान का मालिक था। जिसमें से दो की मौत हो गई और एक घायल है। दो मजदूर खाना खाने गये थे। दो मजदूरों की मलबे में दबे होने की आशंका है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। चार फायर ब्रिगेड की गाड़ी, जेसीबी समेत पुलिस की कई गाड़ियां मौजूद हैं। मलबे को हटाकर मजदूरों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन