फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Learn how to police mission composed ISI spy scandal.

जानिए पुलिस के लिए कैसे मिशन बना जासूसी कांड

Mon, 07 Dec 2015 05:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 07 Dec 2015 05:08 PM IST
विज्ञापन
Learn how to police mission composed ISI spy scandal.

दिल्ली पुलिस ने आरोपी शिक्षक मोहम्मद साबिर और आर्मी के रिटायर हवलदार मुनव्वर अहमद मीर को पकड़ने में खुद ही ऑपरेशन का अंजाम दिया था।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने शुरू में जम्मू कश्मीर पुलिस की सहायता नहीं ली थी। ऑपरेशन को अंजाम देने केबाद जम्मू कश्मीर पुसिस की सहायता ली गई थी।

ऑपरेशन को अंजाम देने वाले इंस्पेक्टर पीसी यादव ने अपने फेसबुक स्टे्टस में तो ये भी लिख दिया कि पुलिस अफसर के तौर पर ये उसका अब तक सबसे कठिन ऑपरेशन था।
विज्ञापन


इस ऑपरेशन को उन्होंने एक मिशन बना लिया था। शुरू में लगा कि वह ऑपरेशन को पूरा नहीं कर पाएंगे। मगर दिल्ली पुलिस के इशारे पक्के थे।

इसलिए चुना था रात को घर जाने का विकल्प

Learn how to police mission composed ISI spy scandal.

जम्मू कश्मीर गए दिल्ली पुलिस के एक अफसर ने बताया कि दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए रात में ऑपरेशन को अंजाम दिया गया था।

आरोपियों के घर ऊंची पहाड़ियों पर थे। अगर कोई दिन में इनके घर की तरफ जाता तो वह आसानी से दिखाई दे जाता है। इस कारण रात में ऑपरेशन को अंजाम दिया गया था। दिल्ली पुलिस की टीम में सिर्फ सात-आठ जवान थे।

दिल्ली पुलिस की टीम केपास आधुनिक हथियार थे। हालांकि हथियार चलाने की नौबत नहीं आई। दिल्ली पुलिस की टीम केएक जवान का कहना है कि वहां पर स्थानीय लोगों को जब उनके ऑपरेशन की भनक लगी तो लोगों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया।

इसके बाद जम्मू कश्मीर पुलिस को मौके पर बुलाया गया था। हालांकि जम्मू कश्मीर पुलिस स्थानीय लोगों का ज्यादा साथ दे रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed