फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Layers could be against bjp due to kiran bedi

किरण बेदी के चलते 75 हजार परिवार भाजपा के खिलाफ!

Sat, 17 Jan 2015 07:53 PM IST
Updated Sat, 17 Jan 2015 07:53 PM IST
विज्ञापन
Layers could be against bjp due to kiran bedi
देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी एवं दिल्ली पुलिस से अवकाश ग्रहण करने वाली किरण बेदी के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होते ही राजधानी के वकील लामबंद होने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


करीब 28 वर्ष पूर्व तीस हजारी अदालत में बेदी के नेतृत्व में वकीलों पर करवाए गए लाठीचार्ज को वे अब भी नहीं भूले हैं। कुछ वकील नेताओं ने तो बेदी को भाजपा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने पर आपत्ति जताते हुए भाजपा को बहिष्कार की चेतावनी दे दी है।
विज्ञापन


वहीं, राजधानी की सभी जिला अदालत की संयुक्त समन्वय कमेटी ने भी नाराजगी जताई है और जल्द ही इस मुद्दे पर अपनी रणनीति तय करने की घोषणा की है।

राजधानी में वर्ष 1988 को तीस हजारी अदालत परिसर में तत्कालीन पुलिस उपायुक्त किरण बेदी के नेतृत्व में पुलिस ने वकीलों पर बबर्रतापूर्ण लाठी चार्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

75 हजार परिवार हो सकते हैं विरोधी

Layers could be against bjp due to kiran bedi

इस घटना के बाद पूरी दिल्ली के वकील हड़ताल पर चले गए थे। वकीलों का रोष ही है कि इस घटना के बाद कभी भी किरण बेदी को दिल्ली पुलिस में संवेदनशील पद नहीं मिला।

किरण बेदी को बृहस्पतिवार को भाजपा में शामिल किया गया और शुक्रवार को पूरा दिन वकीलों के बीच किरण बेदी ही चर्चा का विषय बनी रही।

हर वकील जानना चाहता था कि उनकी बार एसोसिएशन क्या अब बेदी के आने बावजूद भाजपा को समर्थन करेगा या नहीं। राजधानी में करीब 75 हजार से ज्यादा वकील पंजीकृत हैं और उनके परिवार के सदस्य भी वोटर हैं।

तीस हजारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव नसियार ने माना कि पूरे दिन बेदी के भाजपा में आने के बाद वकील उनकी प्रतिक्रिया जानने में लगे रहे। उन्होंने कहा कि वकील किसी भी हालत में बेदी द्वारा वकीलों पर किए लाठी जार्च को भूलने के लिए तैयार नहीं हैं।

वकीलों के लिए किरण बेदी बड़ा मुद्दा

Layers could be against bjp due to kiran bedi

वकीलों ने कहा कि सभी जिला अदालतों की बार एसोसिएशन की संयुक्त समन्वय कमेटी में यह मुद्दा रखा जाएगा और जो भी निर्णय होगा उसे अमल में लाया जाएगा।

कमेटी के चेयरमैन आरके वाधवा ने कहा कि वकीलों के लिए यह काफी अहम मुद्दा है और कमेटी में इस मुद्दे पर चर्चा तय है कि वकील किस का साथ दें।

दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव खोसला ने कहा कि मोदी अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन बेदी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपना वकीलों के प्रति गलत है।

'बेदी को नहीं मिलना चाहिए संवेदनशीन पद'

Layers could be against bjp due to kiran bedi

उन्होंने कहा कि मोदी को सोचना होगा कि जब न्यायमूर्ति वाधवा कमेटी ने किरण बेदी को संवेदनशील पद देने से मना किया था क्या वे अब कैसे संवेदनशील पद पर कैसे आ सकती हैं। क्या बेदी सभी वकीलों से अपने व्यवहार को लेकर माफी मांगेंगी।

दिल्ली बार काउंसिल के पूर्व सचिव मुरारी तिवारी ने स्पष्ट कहा कि लाठी र्चाज के बाद न्यायमूर्ति वाधवा कमेटी का गठन किया गया था और इस कमेटी ने स्पष्ट रूप से बेदी के व्यवहार को गैरजिम्मेदार ठहराते हुए कहा था कि उन्हें दिल्ली में किसी भी संवेदनशील पद न सौंपा जाए।

यही कारण है कि आज तक बेदी कभी भी सीधे आम लोगों से जुड़े पद पर नहीं रही। हम बेदी के कारण भाजपा का साथ नहीं दे सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed