{"_id":"67bfbccbe98c34bcb8007b67","slug":"lawyers-beat-up-sho-in-karkardooma-court-premises-case-registered-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में वकीलों ने एसएचओ को पीटा, आरोपी और उसके साथी पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में वकीलों ने एसएचओ को पीटा, आरोपी और उसके साथी पर केस दर्ज
Thu, 27 Feb 2025 06:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 27 Feb 2025 06:46 AM IST
सार
एसएचओ की तरफ से आरोपी वकील शाहरुख सैफी और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में बीते सोमवार दिल्ली पुलिस के एसएचओ की पिटाई का मामला सामने आया है। एसएचओ की तरफ से आरोपी वकील शाहरुख सैफी और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
मामले में अधिवक्ताओं का कहना है कि एसएचओ के साथ कुछ माह पहले अधिवक्ताओं के साथ कमला मार्केट थान में विवाद हुआ था। जिस पर एसएचओ ने वकील को थप्पड़ मार दिया था। सोमवार को भी वकील और एसएचओ के आमने सामने आने पर विवाद हुआ जिसके बाद मारपीट की घटना हुई।
विज्ञापन
एफआईआर के मुताबिक, 54 वर्षीय पीड़ित इंस्पेक्टर सीएल मीणा कमला मार्केट थाने में तैनात हैं। सोमवार सुबह वह साल 2014 में शकरपुर थाने में दर्ज हुए धोखाधड़ी के एक मामले में सुनवाई पर आए थे। कोर्ट नंबर 32 में सुनवाई के बाद वह करीब 11:30 बजे वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
आरोप है कि वह अभी कोर्ट कॉम्प्लेक्स बिल्डिंग पहुंचे ही थे कि तभी उन्हें आरोपी वकील और उसके साथियों ने घेर लिया। इसके बाद सभी ने उनकी पिटाई कर दी। पीड़ित के दोनों मोबाइल भी वहां गिर गए।