फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lawyer Momin Malik claims Seema Haider s contact with Pakistani Army

सीमा हैदर को लेकर नए दावे: वकील बोला- पाक सेना के कैंप में जाती थीं, चाचा देते थे फौजियों को ट्रेनिंग

Wed, 15 May 2024 04:44 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 15 May 2024 04:44 PM IST
सार

वकील ने दावा किया है कि सीमा हैदर के चाचा का नाम गुलाम अकबर है। वे पाकिस्तान आर्मी में ट्रेनिंग देते हैं। सीमा अक्सर अपने चाचा के पास जाती थी। सीमा वहां अकेले ही जाती थी।

विज्ञापन
Lawyer Momin Malik claims Seema Haider s contact with Pakistani Army
सीमा हैदर को लेकर नया दावा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर का केस लड़ रहे पानीपत के वकील मोमिन मलिक ने दावा किया है कि सीमा हैदर के चाचा गुलाम अकबर हैं। पाकिस्तान आर्मी में ट्रेनिंग देते हैं। सीमा अक्सर अपने चाचा के पास जाती थी। वे छावनी में रहते थे। सीमा एक-एक सप्ताह रहकर वापस आ जाती थी। अकेले ही जाती थी। उसे लेने के लिए एक रिक्शावाला आता था। वो अब नजर नहीं आ रहा है, कहीं गायब हो गया है।

विज्ञापन

पाकिस्तान से प्रेमी सचिन मीणा के पास ग्रेटर नोएडा आई सीमा हैदर के बारे में उसके एक करीबी ने नया खुलासा किया है। ये शख्स पाकिस्तान में रहता है और सीमा के अलावा उसके पति गुलाम हैदर को भी अच्छे से जानता है। उसके मुताबिक, सीमा अक्सर पाकिस्तानी फौज के ट्रेनिंग सेंटर जाती थी। वकील मोमिन मलिक ने बताया कि सीमा के बारे में बताने वाला शख्स भारत में उसके संपर्क में है। वह उसकी पहचान उजागर नहीं करते, लेकिन उसे कोर्ट में पेश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा के बारे में वकील के नए दावे
- सीमा के करीबी के मुताबिक, मेरा फोन हैंग हो जाता था तो सीमा उसे सही करके दे देती थी।
- सीमा के मुताबिक, सचिन मीणा से उसकी बातचीत पबजी खेलते शुरू हुई थी। वहीं, उनके करीबी का दावा है कि सीमा पबजी का झूठ बोल रही है। पबजी का तो उसे पता ही नहीं है।
- सीमा कंप्यूटर भी चलाती थी। वो एक कंप्यूटर लेकर आई थी। सीमा के करीबी बताते हैं, मेरे पास अब भी उसका कंप्यूटर पड़ा है। उसने कंप्यूटर तोड़कर दिया था।

विज्ञापन

सीमा दो बार भारत आई, पहली बार अकेले आई थी
गुलाम हैदर के वकील मोमिन मलिक के मुताबिक, सीमा पाकिस्तान से दो बार भारत आई थी। पहली बार वो अकेले आई थी। इसके बाद बच्चों को लेकर आई। इसके सबूत हैं, अगर जरूरत पड़ी तो ये सबूत कोर्ट में भी देंगे।

सीमा बोली- सब पाकिस्तानियों की साजिश
कुछ दिन पहले एक ऑडियो क्लिप सामने आई थी। इसमें सुनाई दे रही आवाज हूबहू सीमा हैदर जैसी है। फिर कई फोटो, वीडियो और ऑडियो भी सामने आए, जिनमें सीमा पति सचिन और उसके परिवार पर पीटने का का इल्जाम लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed