{"_id":"5ba6b2db867a557eb0418721","slug":"lawsuit-against-two-on-condition-of-100-trees-imposed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपस में मुकदमा दर्ज काट रहे थे कोर्ट का चक्कर, 100 पेड़ लगाने की शर्त पर हो गई फाइल बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपस में मुकदमा दर्ज काट रहे थे कोर्ट का चक्कर, 100 पेड़ लगाने की शर्त पर हो गई फाइल बंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 23 Sep 2018 02:53 AM IST
विज्ञापन
delhi HC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली हाईकोर्ट ने एक गजब फैसला ले लिया है। 2 युवकों को 100 पेड़ लगाने की शर्त पर आपराधिक मुकदमा बंद कर दिया गया है। इन दोनों युवकों ने एक-दूसरे के खिलाफ ही मारपीट, पशुओं के प्रति लावरवाही, और जबरन रास्ता रोकने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
मामले की सुपवाई के दौरान जस्टिस नज्मी वजीरी ने समाज के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराते हुए इन युवकों को पेड़ लगाने का आदेश दिया। दोनों युवकों को 50-50 पेड़ लगाने होंगे। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने युवकों को साफ निर्देश दिया है कि ये पेड़ 3 साल पुराने या कम से कम 6 फीट लंबे होने चाहिए।
विज्ञापन
युवकों ने अपनी अर्जी में कहा था कि उनका आपस में समझौता हो गया है। वे एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज मुकदमें को वापस लेना चाहते हैं। हाईकोर्ट ने इन्हें राहत देते हुए कहा कि समाज के प्रति सद्भावना रखना और कुछ सामाजिक कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन
कोर्ट ने उन्हें 26 सितंबर को सुबह 11 बजे दिल्ली विकास प्राधिकरण के निदेशक (उद्यान विज्ञान) के सामने पेश होने के लिए कहा है ये विकासपुरी इलाके के डिस्ट्रिक्ट पार्क में 50-50 पेड़ लगाने में इनकी मदद करेंगे।