फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Laws asks for dowry, woman goes police help.

सास-ननद मांगें सोने के जेवर, पति महंगी कार

Wed, 12 Nov 2014 06:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 12 Nov 2014 06:52 AM IST
विज्ञापन
Laws asks for dowry, woman goes police help.

दहेज लोभी ससुरालियों की शिकार पांच विवाहिताओं को मजबूर होकर पुलिस से मदद मांगनी पड़ी। सास, ससुर, पति, जेठ, देवर और ननद की महंगी मांगें पूरी न कर पाने पर इन विवाहिताओं के साथ ससुराल में अमानवीय व्यवहार किया गया। किसी को नवजात के साथ घर से बाहर निकाल दिया गया तो किसी को दहेज न लाने के लिए उम्र से छोटे-बड़े हर ससुराली ने पीटा।

विज्ञापन


पर्वतीया कॉलोनी निवासी लक्ष्मी देवी ने बताया कि उनका विवाह संजय कॉलोनी निवासी विजय से 08 जुलाई 2011 को हुआ था। उसका आरोप है कि विवाह के कुछ दिन बाद से सास-ससुर और ननद उस पर मायके से सोने के जेवर लाने का दबाव डालने लगे। पति विजय और जेठ-जेठानी कार की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


सबकी मांग पूरी करने पर असमर्थता जताने पर पति सहित ससुरालियों ने उसे प्रताड़ित किया। 11 जून की रात ससुरालियों ने उसका स्त्रीधन छीनने के बाद घर से बाहर निकाल दिया। एसएचओ सारन ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाहर कॉलोनी निवासी अविनाश कौर ने पति रविदीप सिंह सहित ससुरालियों के खिलाफ सारन थाने में दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। अविनाश कौर के मुताबिक 29 अप्रैल 2013 को रविदीप के साथ विदा होने के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है।

दहेज में पांच लाख की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने उसे 12 मार्च 2014 को नवजात के साथ घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने पति पर एक विदेशी महिला से अवैध संबंध रखने का भी आरोप लगाया है। एएसआई हरिकिशन ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

बडौला गांव निवासी सीमा का विवाह 11 मार्च 2002 को हेडा भागपत जिला बागपत (यूपी) निवासी हरिचंद उर्फ हनी से हुआ था। सीमा का आरोप है कि पति और ससुराली पांच लाख रुपये की मांग कर उसे प्रताड़ित करते रहते हैं। एसएचओ तिगांव ने बताया कि पीड़िता का केस दर्ज कर पति को हिरासत में लेने का प्रयास किया जा रहा है।

खाली गांव निवासी मोनिका ने पति राकेश सहित ससुरालियों पर दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। नवंबर 2013 में विवाह के बाद से ही ससुराली दहेज की मांग कर रहे हैं। एसएचओ बल्लभगढ़ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

बल्लभगढ़ थानाक्षेत्र के प्रहलादपुर मजरा डीग निवासी रेनू का विवाह यूपी मथुरा के ऊसापुर गांव निवासी विनोद से 19 अप्रैल 2012 को हुआ था। विवाहिता का आरोप है कि पति सहित ससुरालीजन उसे दहेज न लाने पर प्रताड़ित करते हैं।


मायके से नगदी और सामान लाने की मांग करते हुए ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया और पुलिस में जाने पर जान से मारने की धमकी दी। एसएचओ सदर बल्लभगढ़ ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed