फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lawrence's brother sitting in California had threatened three months ago

Delhi : कैलीफोर्निया में बैठे लॉरेंस के भाई ने तीन महीने पहले दी थी धमकी, पुलिस ने बताईं कुछ और कहानियां

Sat, 26 Oct 2024 02:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 26 Oct 2024 02:12 AM IST
सार

राजस्थान के गंगानगर के पूर्व विधायक राजकुमार के भतीजे पहलवान सुनील गौड़ की हत्या के निर्देश कैलिफोर्निया में बैठे गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने कुछ दिन पहले ही दिए थे। 

विज्ञापन
Lawrence's brother sitting in California had threatened three months ago
lawrence bishnoi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के गंगानगर के पूर्व विधायक राजकुमार के भतीजे पहलवान सुनील गौड़ की हत्या के निर्देश कैलिफोर्निया में बैठे गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने कुछ दिन पहले ही दिए थे। इससे पहले करीब तीन महीने पहले अनमोल ने पहलवान सुनील गौड़ को फोन कर धमकी भी दी थी। दिल्ली पुलिस अधिकारियों की मानें तो लारेंस गिरोह ने सुनील पहलवान से मोटी रकम (जबरन वसूली) मांगी थी। ये भी बताया जा रहा है सुनील गौड़ गंगानगर का बाहुबली है और इलाके में उसका दबदबा है, जो गिरोह को रास नहीं आ रहा था।

विज्ञापन

विज्ञापन

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुनील पहलवान से काफी समय से रंगदारी मांगी जा रही थी। पहलवान ने रंगदारी देने से मना कर दिया था। अनमोल ने अबहोर, पंजाब निवासी नवीन उर्फ आरजू को लारेंस की हत्या के आदेश दिए थे। नवीन ने पंजाब, हरियाणा व राजस्थान के इन शूटरों को हत्या करने के लिए बोला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार शूटर सुखराम, बादल, संदीप, साहिल और प्रमोद कुमार को पीडि़त की रैकी का जिम्मा सौंपा गया था। ये पांचों सुनील गौड़ की तीन बार रैकी कर चुके हैं। रैकी करने के बाद जब शूटर सुनील गौड़ की हत्या करने जा रहे थे उसी समय स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलीजेंस(सीआई) में तैनात एसीपी धर्मेद्र की देखरेख में इंस्पेक्टर मंजीत जगलान व इंस्पेक्टर निशांत दहिया की टीम ने इनको दबोच लिया।

सभी के पास हथियार थे। अनमोल के निर्देश पर राजस्थान, हरियाणा व पंजाब के इन शूटरों को उनके राज्यों में ही हथियार उपलब्ध कराए गए थे। नवीन के खिलाफ कई राज्यों में 20 से ज्यादा मामले दर्ज हैं और ये अभी फरार है। अनमोल की साहिल से जेल में मुलाकात हुई थी। साहिल व अन्य शूटरों की मुलाकात भी जेल में हुई थी। साहिल छह-सात दिन पहले अजमेर,राजस्थान की हाई सिक्योरिटी जेल से बाहर आया था। जेल से निकलते ही अनमोल ने भी उसे सुनील गौड़ की हत्या करने के लिए कहा था।

काला जठेड़ी-लॉरेंस बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने काला जठेड़ी-लॉरेंस बिश्नोई गैंग के इनामी हथियार तस्कर को अत्याधुनिक अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी रिजवान अंसारी बुलंदशहर के खुर्जा देहात और कोतवाली के दो मामलों में हथियार सप्लाई करने के लिए वांछित था। ये हथियार उसे बुलंदशहर और खुर्जा में शाहबाज के संपर्कियों ने मुहैया कराए थे। शाहबाज ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए भी हथियार उपलब्ध कराए थे। आरोपी रिजवान की गिरफ्तारी पर यूपी पुलिस ने 25 हजार रुपये का नकद इनाम घोषित किया था। दिल्ली पुलिस ने यूपी पुलिस को सूचना दे दी है। इसके पास से एक अत्याधुनिक पिस्तौल, एक देशी पिस्तौल, पांच कारतूस और एक चोरी का स्कूटर बरामद किया गया।

अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजय भाटिया के अनुसार खुर्जा देहात यूपी पुलिस ने एक थार कार में बैठे तीन संदिग्धों को 29 अप्रैल, 2024 को रोका था। कार से पांच हथियार बरामद किए गए। इस मामले में रिजवान मददगार बताया गया था। बुलंदशहर पुलिस ने एक अंतरराज्यीय हथियार आपूर्ति सिंडिकेट का 22 मई, 2024 को भंडाफोड़ करते हुए 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इनसे भी हथियार बरामद किए गए। गिरफ्तार व्यक्ति रिजवान और बिलाल, खुर्जा, यूपी के थे। वह गिरोह मांग के आधार पर 45 हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक की कीमतों पर अवैध पिस्तौल बेचता था। उस समय रिजवान का नाम हथियार तस्कर के रूप में सामने आया। वह गिरफ्तारी से बच रहा था।

शाखा की एजीएस एसीपी नरेश कुमार की देखरेख में इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार के नेतृत्व में एसआई सचिन गुलिया, मुकेश, अगम व एएसआई नरेंद्र की टीम हथियारों तस्करों की सुरागकशी में लगी हुई थी। पुलिस को 24 अक्टूबर को रिजवान अंसारी के बारे सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने नाला छावला, द्वारका, दिल्ली में एक घेराबंदी करते हुए आरोपी को स्कूटर पर जाते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे हथियार उसके चचेरे भाई शाहबाज अंसारी ने दिए थे।

मूसेवाला मामले में पकड़ा गया था शहबाज
शहबाज को पहले सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों को हथियार सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बुलंदशहर और खुर्जा क्षेत्र के दो अन्य हथियार आपूर्तिकर्ता कुर्बान अंसारी और रेहान अंसारी, रिजवान के भाई हैं। कुर्बान को एक करोड़ रुपये की पिस्तौल के साथ सीमा पार से अत्याधुनिक हथियारों की तस्करी के लिए 2016 में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। शाहबाज को कुख्यात गैंगस्टर को हथियार सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जिसका इस्तेमाल दिसंबर 2022 में मूसेवाला की हत्या में किया गया था। रिजवान को यूएपीए के तहत न्यायिक हिरासत में में चल रहे शाहबाज का करीबी बताया जाता है। आरोपी रिजवान यूपी के मुजफ्फरनगर क्षेत्र में हथियारों सप्लाई करता था।

एक समाचार पत्र में काम कर चुका है रिजवान-
खुर्जा, बुलंदशहर, यूपी में पैदा हुए रिजवान के माता-पिता और भाई कुर्बान का महामारी के दौरान निधन हो गया। रिजवान अपने भाइयों और भतीजे के साथ मिलकर देश भर के कुख्यात गैंगस्टरों को अवैध हथियार और गोला-बारूद सप्लाई करने में शामिल रहा था। शुरू में रिजवान पिता के क्रॉकरी के कारोबार में साथ देता था। उसने पत्रकारिता में भी कदम रखा था। 2016 में उसके भाइयों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अवैध हथियारों की बड़ी खेप के लिए गिरफ्तार किया था। जमानत पर रिहा होने के बाद, उन्होंने कुख्यात गिरोहों को आपूर्ति करते हुए अपने अवैध हथियारों के कारोबार को फिर से शुरू कर दिया। अप्रैल और मई 2024 में, काला जठेड़ी-लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के कई शूटरों को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया। इन्होंने खुलासा किया था कि रिजवान से अवैध हथियार खरीदे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed