फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Launching one million dollar smart bike bicycle scheme for air pollution

बढ़ते प्रदूषण से निपटने को एनडीएमसी ने कसी कमर, लॉच की ये खास बाइक

Sun, 16 Dec 2018 12:15 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Sun, 16 Dec 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
Launching one million dollar smart bike bicycle scheme for air pollution
Smart bike - फोटो : amar ujala

बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए लुटियन दिल्ली में अब स्मार्ट साइकिल ही नहीं, स्मार्ट ई-स्कूटर भी चलेगा। एप आधारित इस स्कूटर से आप पूरी लुटियन की दिल्ली में घूम सकेंगे। एनडीएमसी ने इसका खाका तैयार कर लिया है। अगले साल मार्च-अप्रैल तक इस सुविधा की शुरुआत कर दी जाएगी। एनडीएमसी ने शनिवार को स्मार्ट साइकिल सेवा शुरू करने के दौरान स्मार्ट ई-स्कूटर चलाने की घोषणा की। एनडीएमसी की इस पहल से न केवल शहर का प्रदूषण कम होगा, बल्कि आम लोगों की सेहत में भी सुधार होगा। सार्वजनिक वाहन के लिए घंटों इंतजार भी नहीं करना होगा। 

विज्ञापन


एनडीएमसी अध्यक्ष नरेश कुमार बताया कि ई-स्कूटर चलाने के लिए टेंडर का खाका तैयार कर लिया गया है। जल्द ही टेंडर जारी किया जाएगा और अगले साल मार्च-अप्रैल तक इस सुविधा को शुरू कर दिया जाएगा। एनडीएमसी की इलाके में विश्व स्तरीय बाइक सुविधा मुहैया कराने की योजना है।  
विज्ञापन


स्मार्ट साइकिल के लिए फुटपाथ बेहतर किया जाएगा
स्मार्ट साइकिल बेहतर तरीके से इस्तेमाल हो सके, इसके लिए एनडीएमसी फुटपाथ को बेहतर करेगा। एनडीएमसी इलाके में जितने भी रैंप हैं उन्हे और बेहतर किया जाएगा ताकि साइकिल सवार को परेशान न होना पड़े। लुटियन की दिल्ली में जितने भी गोलंबर (राउंड एबाउट) है, वहां भी स्मार्ट साइकिल सवारों के लिए बेहतर इंतजाम किया जाएगा। कनॉट प्लेस से मंडी हाउस तक बेहतर फुटपाथ व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मार्ट साइकिल प्लाजा भी दिल्ली में बनेगा 
स्मार्ट साइकिल स्टैंड पर प्लाजा भी बनेगा। विश्व में पहली तरह के इस प्लाजा में चाय-कॉफी और स्नैक्स की व्यवस्था होगी। अगर साइकिल की मांग ज्यादा होगी तो इस स्मार्ट साइकिल प्लाजा में लोग थोड़ी देर बैठकर इंतजार कर सकेंगे। 

हर सप्ताह होगा साइकिल कार्निवल

साइकिल को बढ़ावा देने के लिए एनडीएमसी प्रति सप्ताह साइकिल कार्निवल का आयोजन करेगा। शांति पथ, कनॉट प्लेस, राजपथ में इस कार्निवल का आयोजन किया जाएगा ताकि युवा एनडीएमसी की योजना का फायदा ले सकें।  

कैसे करें स्मार्ट साइकिल का प्रयोग 
जो भी व्यक्ति साइकिल से अपने गंतव्य तक पहुंचना चाहता है, उसे इस स्मार्ट साइकिल सेवा के लिए एनडीएमसी के मोबाइल एप एनडीएमसी 311 पर पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद साइकिल के पीछे लगे एक टच पैड पर ओटीपी के माध्यम से साइकिल का ताला खोला जा सकेगा। ताला खुलते ही इसे प्रयोग करने का समय रिकार्ड होना शुरू हो जाएगा। वर्ल्ड साइकिलिंग एलायंस के उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष डीवी मनोहर ने बताया कि ये सभी स्मार्ट बाइक (साइकिलें) जर्मनी आधारित सुविधाओं से लैस हैं। स्मार्ट बाइक हैदराबाद के कारखाने में तैयार की गई हैं। जल्द ही इस साइकिल को दिल्ली में भी बनाने के लिए कारखाना खोला जाएगा। लास्ट माइल कनेक्टिविटी के लिए इस योजना को शुरू किया गया है।  

दरें भी हैं किफायती
स्मार्ट बाइक मोबिलिटी प्राईवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक धारमीन डोनटामीस्ती ने बताया कि इस सेवा को मेट्रो स्मार्ट कार्ड, वास्तविक समय प्रणाली के आंकड़े और स्थानीय यातायात एप के साथ संयोजित किया जाएगा। इस समन्वय से जनता को अपने गंतव्य तक पहुंचने में लाभ मिलेगा। पंजीकृत सदस्य पहले आधे घंटे की सवारी निशुल्क करेंगे, जबकि गैर-सदस्यों को सेवा के लिए 10 रुपये देने होंगे। दैनिक साइकिल चालकों के लिए साप्ताहिक पास 199 रुपये, मासिक पास 399 रुपये, छमाही पास 1199 रुपये और सालाना पास 1999 रुपये में उपलब्ध होगा। सुबह 6 बजे से रात के 10 बजे तक इस सुविधा का लाभ मिलेगा।  

एनडीएमसी में 50 स्टैंड बनाए गए 
एनडीएमसी इलाके में कुल 500 स्मार्ट साइकिल होंगी। 300 साइकिल स्टैंड पर लग चुकी हैं। जल्द ही एक लाख की कीमत वाली 200 साइकिल और आएंगी। नई दिल्ली में 50 स्टैंडों पर यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस योजना से अभी तक पांच हजार लोग जुड़ चुके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed