फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Launch of books on the protectors of Akhand Bharat and the sixteen sacraments of Sanatan Dharma.

Delhi NCR News: अखंड भारत के रक्षक और सनातन धर्म के सोलह संस्कार किताबों का विमोचन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समारोह में दो पुस्तकों का विमोचन किया गया। डॉ. अशोक उपाध्याय और डॉ. शोभा उपाध्याय की ‘अखंड भारत के रक्षक’ और डॉ. शोभा उपाध्याय की ‘सनातन धर्म के सोलह संस्कार’ का संयुक्त रूप से विमोचन हुआ। समारोह में साहित्य और संस्कृति के साथ भारत की ऐतिहासिक निरंतरता पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्म भूषण राम बहादुर राय ने की, जबकि केंद्रीय कैबिनेट मंत्री गिरिराज सिंह मुख्य अतिथि और राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी मुख्य वक्ता रहे। कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बलदेव भाई शर्मा, श्याम जाजू और प्रभात प्रकाशन के प्रबंध निदेशक प्रभात कुमार समेत साहित्य और संस्कृति जगत से जुड़े कई लोग समारोह में मौजूद रहे। दोनों पुस्तकों का परिचय प्रस्तुत किया गया और औपचारिक रूप से उनका विमोचन किया गया। लेखकों ने अपने संयुक्त संबोधन में भारतीय सभ्यता की निरंतरता और सांस्कृतिक मूल्यों को भारत की शक्ति का महत्वपूर्ण आधार बताया। पुस्तकों में राजनीतिक उथल-पुथल और अलग-अलग ऐतिहासिक परिवर्तनों के बीच भारतीय सभ्यता के पांच हजार वर्षों से अधिक समय तक निरंतर बने रहने के कारणों को समझने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed