फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Launch of books on the protectors of Akhand Bharat and the sixteen sacraments of Sanatan Dharma.

Delhi NCR News: दिवारों पर सजी कला की दुनिया, द क्लैरिज में शुरू हुआ ‘आर्टिक्स 5.0’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली के द क्लैरिज में इन दिनों हर कमरा एक अलग कहानी कह रहा है। कहीं कैनवास पर रंगों की दुनिया दिखाई दे रही है, तो कहीं डिजाइन, आभूषण और समकालीन कला ने कमरे को ही एक गैलरी में बदल दिया है। होटल आर्ट फेयर ‘आर्टिक्स 5.0’ का पांचवां संस्करण शनिवार को शुरू हुआ। दो दिवसीय आयोजन के लिए होटल के 21 कमरों को इमर्सिव प्रदर्शनी स्थलों में बदला गया है। आयोजन में लोटस आर्ट्स डी वीवर, 108 आर्ट प्रोजेक्ट्स, गोल्फ ग्रीन गैलरी, औरा आर्ट गैलरी, गैलरी विजन आर्ट, जगत ज्वेल्स, आरुषि आर्ट्स, तरणाक्ष, भारती शाह, आंचल गर्ग और आर्ट एंड यू समेत कई गैलरी, कलाकार, डिजाइनर, ज्वेलर्स और क्रिएटिव ब्रांड्स की भागीदारी है। वहीं, इस प्रदर्शनी में प्रसिद्ध कलाकार के. जी. सुब्रमण्यन की विरासत को समर्पित विशेष प्रदर्शनी भी शामिल है।


गैलरी नहीं, पूरा अनुभव-
आर्टिक्स 5.0 में पहली बार ‘आर्टिस्ट इन फोकस’ पहल शुरू की गई है। इसके जरिए उभरते समकालीन कलाकारों को मंच देने के साथ उन्हें कलेक्टर्स, गैलरियों, क्यूरेटर्स और कला प्रेमियों से जोड़ने की कोशिश की गई है। मालविका पोद्दार और पायल कपूर की स्थापित आर्टिक्स की खासियत ही इसका होटल आर्ट फेयर फॉर्मेट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed