{"_id":"69aa4140dd3316f4f1074e78","slug":"last-rites-will-be-performed-with-cow-dung-cakes-at-three-cremation-grounds-2026-03-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में उपलों से होगा अंतिम संस्कार: MCD का पायलट प्रोजेक्ट शुरू, इन तीन श्मशान घाटों को चुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में उपलों से होगा अंतिम संस्कार: MCD का पायलट प्रोजेक्ट शुरू, इन तीन श्मशान घाटों को चुना
Fri, 06 Mar 2026 08:23 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 06 Mar 2026 08:23 AM IST
सार
दिल्ली नगर निगम ने पर्यावरण बचाने और लकड़ी की कटाई रोकने के लिए तीन श्मशान घाटों पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है, जहां दाह संस्कार में कम से कम 75% गोबर के उपलों का इस्तेमाल अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
उपलों से होगा अंतिम संस्कार
- फोटो : एआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमसीडी ने पर्यावरण संरक्षण और लकड़ी की खपत कम करने के लिए तीन श्मशान घाटों पर गोबर के उपलों से अंतिम संस्कार करने का पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में बृहस्पतिवार को आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
ग्रीन पार्क (दक्षिण जोन), द्वारका सेक्टर-24 (नजफगढ़ जोन) और ज्वाला नगर (शाहदरा नॉर्थ जोन) के श्मशान घाटों में दाह संस्कार के लिए कम से कम 75 प्रतिशत उपलों का उपयोग होगा। यह व्यवस्था दो साल के लिए होगी। ग्रीन पार्क और द्वारका सेक्टर-24 के लिए एनजीओ के चयन की प्रक्रिया (ईओआई) चल रही है।
विज्ञापन
फिलहाल, इनका संचालन कर रहे एनजीओ को नये आदेश का पालन करना होगा। एनजीओ को जोन के जिला स्वास्थ्य अधिकारी (डीएचओ) कार्यालय में लिखित अंडरटेकिंग भी जमा करानी होगी।
विज्ञापन