{"_id":"640c13b70623b865540cd933","slug":"land-for-job-scam-ed-raid-on-lalu-yadav-daughter-son-places-53-lakh-cash-and-2-kh-gold-seized-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के बदले नौकरी घोटाला: लालू की बेटियों, बेटे तेजस्वी के ठिकानों पर छापे, 53 लाख नकद, दो किलो सोना बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के बदले नौकरी घोटाला: लालू की बेटियों, बेटे तेजस्वी के ठिकानों पर छापे, 53 लाख नकद, दो किलो सोना बरामद
Sat, 11 Mar 2023 01:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/पटना
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/पटना
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 11 Mar 2023 01:49 PM IST
सार
लालू के छोटे बेटे व बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के दक्षिण दिल्ली स्थित एक घर पर भी छापा मारा गया। ईडी ने लालू के समधी जितेंद्र यादव के गाजियाबाद स्थित आवास पर भी कार्रवाई की। अफसरों ने कहा कि जुड़ा है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में लालू प्रसाद यादव की तीन बेटियों और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेताओं के ठिकानों समेत 20 से अधिक परिसरों पर छापा मारा। ईडी ने लालू के समधी सपा नेता जितेंद्र यादव के गाजियाबाद स्थित आवास पर छापे की कार्रवाई की।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक छापे में 53 लाख नकद, 1,900 अमेरिकी डॉलर, 540 ग्राम सोना और 1.5 किलो सोने के आभूषण जब्त किए गए हैं। राजद नेता मनोज झा ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के नेताओं के खिलाफ छापे बिहार में पिछले साल अगस्त में सरकार बदलने की प्रतिक्रिया हैं।
विज्ञापन
यह मामला, लालू प्रसाद के 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहते उनके परिवार को तोहफे में भूखंड मिलने या इसे काफी कम कीमत पर उन्हें बेचने के बदले रेलवे में नौकरी दिए जाने से अधिकारियों ने बताया, यह कार्रवाई पटना, फुलवारीशरीफ, दिल्ली-एनसीआर, रांची व मुंबई में बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद की बेटियों रागिनी यादव, चंद्रा यादव, हेमा यादव और राजद के पूर्व विधायक अबू दोजाना से जुड़े परिसरों पर की गई।
विज्ञापन
लालू के छोटे बेटे व बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के दक्षिण दिल्ली स्थित एक घर पर भी छापा मारा गया। ईडी ने लालू के समधी जितेंद्र यादव के गाजियाबाद स्थित आवास पर भी कार्रवाई की। अफसरों ने कहा कि जुड़ा है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन