फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lal Quila Express travelers hostage to the driver, ruckus

लालकिला एक्सप्रेस के चालक को यात्रियों ने बंधक बनाया

Thu, 17 Apr 2014 01:13 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 17 Apr 2014 01:13 PM IST
विज्ञापन
Lal Quila Express travelers hostage to the driver, ruckus

हावड़ा से दिल्ली आ रही लालकिला एक्सप्रेस के 10 घंटे लेट होने के बावजूद बोड़ाकी रेलवे स्टेशन के आउटर पर ट्रेन को दो घंटे तक खड़ा रखने पर यात्री भड़क गए।

विज्ञापन


एसी कोच के यात्रियों ने लामबंद होकर चालक को इंजन से खींच लिया और उससे जमकर धक्कामुक्की की। यात्रियों के हंगामे को देखकर सिग्लन देकर ट्रेन को 12.28 बजे रवाना करवाया।
विज्ञापन


रेलवे ट्रैफिक इंचार्ज खुर्जा जंक्शन पीके गुप्ता ने बताया कि खुर्जा जंक्शन स्टेशन पर हावड़ा-दिल्ली लालकिला एक्सप्रेस के आने का समय रात 12.30 बजे है, लेकिन बुधवार को ट्रेन सुबह 09:30 बजे करीब 10 घंटे लेट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुर्जा से ट्रेन रवाना होने के बाद 10.20 बजे के करीब बोड़ाकी रेलवे स्टेशन के आउटर पर थर्ड लाइन पर लालकिला एक्सप्रेस को रोक दिया गया। बताया गया कि रेल प्रशासन राजधानी एक्सप्रेस समेत कई वीआईपी ट्रेनों को पास करा रहा था।

करीब डेढ़ घंटे तक लालकिला को सिग्नल न मिलने पर एसी कोच में सवार यात्री इंजन के पास पहुंचे और चालक को खींच लिया। यात्रियों ने चालक को पटरी पर बैठाकर धक्कामुक्की की और आधे घंटे तक हंगामा किया।


हंगामे के बाद मिला सिग्नल
हंगामे को देखकर ट्रेन के सहचालक ने तत्काल दिल्ली कंट्रोल को चालक को बंधक बनाने और बवाल की सूचना दी। इसके बाद रेल प्रशासन अलर्ट हो गया।

कंट्रोल रूम से बोड़ाकी स्टेशन प्रशासन को सूचना दी तो सिग्नल देकर ट्रेन को 12.28 बजे दिल्ली रवाना किया गया। तक जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली। यात्रियों का कहना है कि राजधानी-शताब्दी को निकालने के फेर में अन्य ट्रेनों को घंटों खड़ा रहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed