फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lakhveer sitting in Pakistan committing murders in india by sukh at the behest of ISI

खुलासाः आईएसआई के इशारे पर सुख से हत्याएं करवा रहा था पाकिस्तान में बैठा लखवीर

Sat, 02 Jan 2021 03:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 02 Jan 2021 03:58 AM IST
विज्ञापन
Lakhveer sitting in Pakistan committing murders in india by sukh at the behest of ISI
isi

भारत में खालिस्तान के खिलाफ आवाज उठाने वालों की हत्याएं पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर की जा रही थीं। जरनैल सिंह भिंडरावाले का भतीजा लखवीर सिंह उर्फ रोडे़ इस समय पाकिस्तान में बैठा हुआ है। वहीं से आईएसआई के इशारे पर वह सुखमीत पाल सिंह उर्फ सुख भिखारीवाल से हत्याएं करवा रहा था। 

विज्ञापन


सुख भिखारीवाल को लखवीर निर्देश देता था या फिर उसे कनाडा में बैठे खालिस्तानी आकाओं के जरिये निर्देश मिलते थे। दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए सुख भिखारीवाल ने पूछताछ में ये खुलासा किया है। आरोपी सुख ने भी खुलासा किया है कि वह खालिस्तानी आकाओं से पैसा लेकर पंजाब व अन्य जगहों पर हत्याएं करवा रहा था। वह अब तक लाखों रुपये ले चुका है।
विज्ञापन


गैंगस्टर व खालिस्तानी हैंडलर सुख भिखारीवाल को दुबई से बृहस्पतिवार को प्रत्यर्पित किया गया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे आईजीआई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया था। सुख भिखारीवाल ने बताया कि आईएसआई ने लखवीर सिंह उर्फ रोडे़ को पहले दुबई भेजा था। उसके बाद आईएसआई ने पाकिस्तान बुला लिया था। सुख भिखारीवाल भी लखवीर सिंह के संपर्क में था। इसके अलावा पाकिस्तान से मादक पदार्थों की तस्करी भी भारत में की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला भी इस समय पाकिस्तान में बैठा हुआ है। पाकिस्तान से ड्रग्स जम्मू-कश्मीर से होते हुए आती है। इस ड्रग्स को सप्लाई करने की एवज में जो पैसा आता है, उसका आधा हिस्सा आतंकी व खालिस्तान आंदोलन के लिए और बाकी आधे से ड्रग्स की अगली खेप खरीदी जाती है। इस तरह भारत में नारको टेरेरिज्म खड़ा हो रहा है।  

पंजाब में शिवसेना नेता पर हमला करवाया था
सुख भिखारीवाल ने स्वीकार किया है कि फरवरी, 2020 में धारीवाल में डडवां रोड पर शिवसेना नेता हनी महाजन पर हमला उसी के कहने पर ही हुआ था। इस हमले में शिवसेना नेता तो बच गया था, मगर उसके पड़ोसी अशोक की मौत हो गई थी। पंजाब पुलिस इसे शराब के गोरखधंधे से जोड़कर किए गए हमले की बात कह रही थी। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नाभा जेल ब्रेक करवाने की बात भी सुख भिखारीवाल ने स्वीकार की है।

चेहरे पर शिकन नहीं, पुलिसवाले भी चकरा रहे
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सुख भिखारीवाल के चेहरे पर गिरफ्तारी या फिर लोगों की हत्याएं करवाने का कोई मलाल नहीं है। उसके चेहरे पर बिल्कुल डर नहीं है। वह इस कदर शातिर है कि पुलिस वाले भी उससे पूछताछ करने में चकरा रहे हैं। एक पुलिस अधिकारी का तो ये भी कहना है कि वह बातों को इस तरह घुमा रहा है कि समझ में नहीं आता कि उससे अगला सवाल क्या पूछें।


स्थानीय गैंगस्टर का इस्तेमाल करवाना रणनीति
स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आईएसआई अब नई चाल चल रहा है। वह भारत के गैंगस्टर व बदमाशों का इस्तेमाल भारत में ही करवा रहा है। यहां के गैंगस्टर व बदमाशों को विदेश में बसाने का झांसा दिया जाता है। एक गैंगस्टर से कुछ वारदात करवाने के बाद उसे छोड़ दिया जाता है या फिर मरवा दिया जाता है। आईएसआई भी भारत में आतंकवाद को इसी तर्ज पर खड़ा करने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed