{"_id":"572f95244f1c1bfc765cde6d","slug":"lack-of-old-age-home-in-the-notice-sent-by-the-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":" ओल्ड ऐज होम में सुविधाओं की कमी पर महिला आयोग ने भेजा नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओल्ड ऐज होम में सुविधाओं की कमी पर महिला आयोग ने भेजा नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 09 May 2016 03:33 AM IST
विज्ञापन
स्वाति मालीवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली महिला आयोग ने ओल्ड ऐज होम में सुविधाओं की कमी के लिए मदर्स डे पर सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट को नोटिस दिया है। आयोग ने सुविधाओं व स्टॉफ में कमी के साथ मानसिक रूप से बीमार सीनियर सिटीजन को ढंग से देखभाल न करने पर कारण पूछा है।
आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मदर्स डे पर रविवार को बिंदापुर ओल्ड ऐज होम का दौरा करते हुए वहां रहने वाले बुजुर्गों से बातचीत की। स्वाति के मुताबिक, जांच के दौरान पता चला कि खाने की गुणवत्ता खराब होने साथ पीने के पानी की भी व्यवस्था सही नहीं है।
पुरुष और महिलाओं के लिए अलग से रहने की भी कोई खास व्यवस्था भी नहीं दिखी। वहीं सीसीटीवी भी नहीं दिखा। आयोग ने अपने नोटिस में पूछा है कि आखिर इन बुजुर्गों को सुविधा देने में कमी क्यों रखी जा रही है।
विज्ञापन
मालीवाल ने किया ट्वीट
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मदर्स डे पर ट्वीट किया कि ‘एक मां बहुत सारी मन्नतें मांगने के बाद बेटे को जन्म देती है। वहीं बेटा जब बड़ा हो जाता है तो वह अपनी मां से सारी सुविधाएं छीनकर संपत्ति या अन्य कारणों की वजह से उस मां को ओल्ड ऐज होम में छोड़ देता है। वहां पर रहते हुए भी मां अपने बेटे के लिए मंगलकामना करती रहती है।’