{"_id":"c956d22aa05997b7ba7fb01811b1581b","slug":"labour-fall-from-15th-floor-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"दगाबाज लिफ्ट, 15वीं मंजिल से गिरा मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दगाबाज लिफ्ट, 15वीं मंजिल से गिरा मजदूर
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 10 Feb 2014 04:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद की खेड़ी चौकी स्थित सेक्टर-87 में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग से मजदूर की गिर कर मौत हो गई है।
विज्ञापन
मजदूर बिल्डिंग के 15वीं मंजिल पर लिफ्ट से सामान लाने व ले जाने का काम कर रहा था। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
जांच अधिकारी रामबीर ने बताया कि 38 वर्षीय धनीराम मूलरूप से मध्य प्रदेश के सागर जिले के साहवान का निवासी था।
सेक्टर-87 में एसआरएस रॉयल हिल्स फेज-1 नाम से बहुमंजिला इमारत का निर्माण किया जा रहा है। धनीराम अपने बेटे हप्पू के साथ कंपनी की साइट पर ही रहता था।
शनिवार शाम निर्माणाधीन इमारत की 15वीं मंजिल पर लिफ्ट के जरिए सीमेंट व रोढ़ी-बजरी पहुंचाने का काम चल रहा था।
इसी दौरान अचानक लिफ्ट के एक ओर लगी लोहे की एंगल निकल गई जिससे धनीराम 15वीं मंजिल से नीचे गिर गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस का कहना है कि हादसे के समय मौजूद मृतक के बेटे हप्पू के बयान पर कार्रवाई की जा रही है, मृतक के परिजनों की ओर से अभी मामला दर्ज नहीं कराया गया है।
विज्ञापन