फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   KYS held a rally at DU against attacks on students' rights

Delhi NCR News: छात्रों के अधिकारों पर हमलों के खिलाफ केवाईएस ने डीयू में निकाली रैली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
छात्रों के अधिकारों पर हमलों के खिलाफ केवाईएस ने डीयू में निकाली रैली
विज्ञापन

- जामिया, एयूडी, आईआईटी-बॉम्बे और एसआरएफटीआई के छात्रों के साथ एकजुटता जताई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
देश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्रों के अधिकारों और उनकी आवाज को दबाने के आरोपों के खिलाफ क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) ने मंगलवार को ‘अखिल भारतीय विरोध दिवस’ मनाया। इस दौरान दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में रैली निकाली गई और छात्रों के जनवादी अधिकारों पर हो रहे हमलों का विरोध किया गया। संगठन ने जामिया मिलिया इस्लामिया, अंबेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली आईआईटी-बॉम्बे और सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट के छात्रों के प्रति एकजुटता जाहिर की।

केवाईएस ने कहा कि छात्रों को अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने और असहमति जताने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए। केवाईएस ने आरोप लगाया कि छात्रों और युवाओं को निशाना बनाने की घटनाएं केवल शिक्षण संस्थानों तक सीमित नहीं हैं। संगठन ने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में लोगों को अपनी बात रखने, विरोध करने और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने की आजादी होनी चाहिए। रैली के दौरान केवाईएस ने छात्रों, युवाओं और आम लोगों पर हमलों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed