फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   KV Online application for admission, beginning from Delhi

केवी में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन, दिल्ली से शुरुआत

Fri, 22 Jan 2016 05:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 22 Jan 2016 05:45 AM IST
विज्ञापन
KV Online application for admission, beginning from Delhi

केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) राजधानी स्थित केंद्रीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2016-17 के अंतर्गत दाखिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया उपलब्ध कराने जा रहा है।शाला दर्पण प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे इस प्रयास की शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में होगी।

विज्ञापन


अगले सत्र से देश भर के केंद्रीय विद्यालयों में ऑनलाइन आवेदन का विकल्प दिया जाएगा। दिल्ली में ऑनलाइन आवेदन के लिए अलग से अधिसूचना जारी की जाएगी। वहीं, केवीएस ने सभी केवी में दाखिले के लिए शेड्यूल तय कर लिया है। दाखिला प्रक्रिया की शुरुआत आठ फरवरी से होगी।
विज्ञापन


केवीएस आयुक्त संतोष कुमार मल्ल ने बताया कि दिल्ली में शैक्षणिक सत्र 2016-17 के अंतर्गत इस बार ऑनलाइन आवेदन का विकल्प उपलब्ध कराया जा रहा है।

इसके तहत दिल्ली में 43 प्रात:कालीन और 22 सांध्यकालीन केंद्रीय विद्यालयों में ऑनलाइन आवेदन का विकल्प मिलेगा। दिल्ली को छोड़कर देश भर में ऑफलाइन आवेदन का ही विकल्प उपलब्ध होगा। दिल्ली में प्रयास सफल रहने के बाद शैक्षिक सत्र 2017-18 से इसे पूरे देश के केंद्रीय विद्यालयों में लागू करने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में ऑनलाइन आवेदन का विकल्प दिए जाने के पीछे केवीएस की सोच है कि यहां कंप्यूटर और इंटरनेट सेवा आसानी से उपलब्ध है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में केवी की बोर्ड ऑफ गवर्नरर्स ने इस प्रक्रिया को मंजूरी दी है।

दाखिला शेड्यूल
- पहली कक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन - 8 फरवरी से 10 मार्च
- दाखिला सूची व दाखिले शुरू - 18 मार्च
- पर्याप्त आवेदन ना आने पर दुबारा आवेदन - 15 अप्रैल
- दूसरी कक्षा व अन्य कक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन - 4 से 18 अप्रैल
(11वीं को छोड़कर)
- दूसरी कक्षा व अन्य कक्षाओं के लिए सूची - 25 अप्रैल
- दूसरी कक्षा व अन्य कक्षाओं के लिए दाखिले - 26 अप्रैल से 5 मई
- एससी-एसटी की सीटें नहीं भरने पर दूसरी अधिसूचना - मई-जून
- सभी कक्षाओं में दाखिले की अंतिम तिथि - 31 जुलाई
- 11वीं कक्षा के लिए पंजीकरण की शुरुआत सीबीएसई के 10वीं के परिणाम की घोषणा के 20 दिन के अंदर शुरू होगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed