फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kumar vishwas issues poster that creates furor in aam admi party

पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे कुमार विश्वास, वायरल ऑडियो में कहा- खत्म हो जाएगी AAP

Thu, 30 Nov 2017 12:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 30 Nov 2017 12:08 PM IST
विज्ञापन
kumar vishwas issues poster that creates furor in aam admi party
कुमार व‌िश्वास का व‌िवाद‌ित पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी (आप) में छिड़ा सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास ने रविवार को कार्यकर्ताओं से मुलाकात का समय तय किया। विश्वास का पोस्टर आने के बाद कथित तौर पर उनका एक ऑडियो सोशल मीडिया पर शेयर होने लगा। इसमें विश्वास पार्टी के खत्म होने की भविष्यवाणी करते सुने जा रहे हैं।

विज्ञापन


आगामी रविवार को कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के पोस्टर में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के चेहरे को ढंकते हुए कुमार विश्वास सामने खड़े हुए दिख रहे हैं। इसमें बताया गया है कि विश्वास रविवार 3 दिसंबर सुबह 10 बजे कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

विज्ञापन

कुमार विश्वास का कथित ऑडियो वायरल होने लगा

kumar vishwas issues poster that creates furor in aam admi party
आप कुमार विश्वास - फोटो : SELF

पोस्टर जारी होते ही विश्वास समेत उनके समर्थकों ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर व री-ट्वीट करना शुरू कर दिया। इसके थोड़ी देर बाद सोशल मीडिया पर कुमार विश्वास का कथित ऑडियो वायरल होने लगा।

इसमें विश्वास कहते हैं कि उनकी बददुआ से सब खत्म होगा। जनता पार्टी बन जाएगा। तीन-चार-पांच साल बाद सब घूमते हुए मिलेंगे। कभी मुस्कराकर कहूंगा नहीं कि तुमने उस समय क्या किया था। जब तुम इस अहंकार में हो कि बड़े-बड़े निवासों में बैठे हो। तीन लोगों ने पार्टी बनाई कुमार विश्वास, अरविंद केजरीवाल व मनीष सिसोदिया। एक मुख्यमंत्री, एक उपमुख्यमंत्री व एक.... (गाली गलौच)।

व‌िश्वास के समर्थकों ने उछाला साज‌िश के पीछे स‌िसोद‌िया का न‌ाम

kumar vishwas issues poster that creates furor in aam admi party
आप - फोटो : SELF

ऑडियो के वायरल होते ही विश्वास समर्थक इसके पीछे उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साले का नाम उछालने लगे। सोशल मीडिया पर कहा गया कि अमानतुल्लाह खान वाले एपिसोड की रात एक दूसरी पार्टी के फुंके कारतूस के सहारे सगे भाई जैसे दोस्त की हत्या के षड्यंत्र पर कुमार विश्वास के बचपन के दोस्त मनीष के साले से बातचीत का ऑडियो है।

कुमार विश्वास ने सच ही कहा था कि ऐसे अपने दोस्तों-साथियों को सच बोलने पर छलपूर्वक मारते रहोगे, तो बस बर्बाद हो जाओगे! साले जी से पूरा ऑडियो मांगिए। ज्यादा बेहतर सच सुनने को मिलेगा। एक के बाद एक इस तरह की पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर होती रहीं। जबकि दूसरी तरफ से आरोप लगाया गया कि कुमार विश्वास भाजपा के लिए काम कर रहे हैं।


बुधवार को अचानक सार्वजनिक हुई जंग से साफ है कि पार्टी के दोनों खेमों में एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी तीखी हो चली है। ऐसे में रविवार को पार्टी कार्यालय में कुमार विश्वास की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में हंगामे की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed