{"_id":"69d5208f0e175d4ba601561a","slug":"kumar-gaurav-won-three-medals-in-the-bodybuilding-championship-in-narela-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-131246-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नरेला में बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में कुमार गौरव ने जीते तीन मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नरेला में बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में कुमार गौरव ने जीते तीन मेडल
विज्ञापन
नई दिल्ली। नरेला में आयोजित मिस्टर नॉर्थ इंडिया बॉडीबिल्डिंग एवं पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में रोहिणी निवासी खिलाड़ी कुमार गौरव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन मेडल जीते। इसमें 75 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक, क्लासिक बॉडीबिल्डिंग में
स्वर्ण पदक व मास्टर वर्ग में रजत पदक हासिल किया। वह दिल्ली पोस्टल डिपार्टमेंट में कार्यरत हैं और इससे पहले भी ऑल इंडिया सिविल सर्विस प्रतियोगिताओं में कई पदक जीत चुके हैं। इस आयोजन में उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया और मंच पर बेहतरीन शरीर सौष्ठव, फिटनेस व पोजिंग के जरिए दर्शकों व निर्णायकों को प्रभावित किया। कार्यक्रम का आयोजन दक्ष कुमार और उनकी टीम ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व इंडियन रेलवे कोच बलवीर उपस्थित रहे। वहीं नेशनल जज चंद्र मोहन और एफएफबीए दिल्ली के प्रमुख देवेंद्र कुमार सेन ने निर्णायक मंडल में अहम भूमिका निभाई। संवाद