कड़ी सुरक्षा के बीच एंबुलेंस से कोर्ट लाए जाएंगे यादव सिंह, व्हीलचेयर पर होगी पेशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के चर्चित ठेके घोटाले में फंसे यमुना एक्सप्रेस-वे, नोएडा और ग्रेटर नोएडा अथारिटी के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह, उसके सहयोगी रामेंद्र सिंह और एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के मैनेजर/पार्टनर वीके गोयल को बृहस्पतिवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया जाएगा।
इनमें से यादव सिंह को डासना जेल से कोर्ट तक एंबुलेंस में लाया जाएगा। जबकि कोर्ट में उसकी पेशी व्हील चेयर पर की जाएगी।
बता दें कि यादव सिंह ने खुद को स्लिप डिस्क और हाइपरटेंशन का मरीज बताते हुए कोर्ट में अर्जी देकर एंबुलेंस और व्हील चेयर की मांग की थी।
कुछ आरोपी इस बार कोर्ट में पेश हो सकते हैं
कोर्ट ने इस मामले में एक मेडिकल बोर्ड गठित करके जांच कराने और तब तक यादव सिंह को उसके निजी खर्च पर एंबुलेंस और व्हील चेयर की अनुमति दे दी थी।
सीएमओ डा. अजेय अग्रवाल के अनुसार तीन डॉक्टरों का मेडिकल बोर्ड बनाकर यादव सिंह के स्वास्थ्य की जांच कराई जा चुकी है। इसकी रिपोर्ट कोर्ट को भेज दी गई है।
यादव सिंह मामले में दस अन्य आरोपियों को भी सम्मन जारी किए जा चुके हैं। माना जा रहा है कि इस बार इनमें से कुछ आरोपी कोर्ट में पेश हो सकते हैं। उधर सीबीआई सूत्रों की मानें तो सभी नामजद आरोपी भूमिगत हैं। आरोपियों के घर पर ज्यादातर ताले लगे मिलते हैं।