फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kondli Assembly Constituency Election 2025 BJP Vs Congress Delhi Election News in hindi

Delhi: इस सीट पर भाजपा का खुलेगा खाता या कांग्रेस-आप में होगी टक्कर... 2013 से है यहां 'झाड़ू' का कब्जा

Tue, 24 Dec 2024 11:09 AM IST
शाहरुख खान नितिन राजपूत, अमर उजाला, नई दिल्ली
नितिन राजपूत, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 24 Dec 2024 11:09 AM IST
सार

दिल्ली में परिसीमन के बाद इस सीट पर पहली बार 2008 में विधानसभा चुनाव हुआ था। 2013 से यहां आम आदमी पार्टी का कब्जा है। देखना होगा कि अगले साल होने वाले चुनाव में भाजपा का खाता खुलेगा या फिर कांग्रेस-आप में टक्कर होगी।

विज्ञापन
Kondli Assembly Constituency Election 2025 BJP Vs Congress Delhi Election News in hindi
Kondli Election - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की कोंडली विधानसभा सीट पर भाजपा को खाता खोलने का इंतजार है। 2008 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आने को बाद किसी भी चुनाव में भाजपा को इस सीट पर जीत नहीं मिली है। यहां इसी वर्ष पहली बार विधानसभा चुनाव हुआ था।
विज्ञापन


चुनाव में कांग्रेस के अमरीश सिंह गौतम विजयी हुए थे।उन्होंने भाजपा के दुष्यंत गौतम को हराया था। 2013 के चुनाव में यहां आम आदमी पार्टी (आप) के मनोज कुमार विजयी हुए थे। 
विज्ञापन


इसके बाद 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में कोंडली क्षेत्र से आप उम्मीदवार मनोज कुमार दोबारा जीतने में कामयाब रहे। वहीं, 2020 के चुनाव में आप के कुलदीप कुमार जीते थे। इस बार भी पार्टी ने उनपर भरोसा कर दोबारा चुनावी मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख इलाके
वसुंधरा एंक्लेव, गाजीपुर डेयरी कॉलोनी, घड़ोली डेयरी फार्म कॉलोनी, मयूर विहार फेज-तीन, खिचड़ीपुर पुनर्वास कॉलोनी, न्यू कोंडली, राजीव कॉलोनी, मुल्ला कॉलोनी, कल्याणपुरी दल्लूपुरा है।

प्रमुख मुद्दे
क्षेत्र में सबसे बड़ा मुद्दा अतिक्रमण का है। मुख्य मार्गों पर अवैध पार्किंग बनी हुई है। इस कारण अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। सड़कों पर कूड़े का अंबार लगा रहता है। इलाके में टूटी व जर्जर सड़कों की समस्या ज्यों की त्यों हैं।

इलाके में सड़कें जगह-जगह टूटी पड़ी हैं। बरसात के बाद पानी भर जाता है। ऐसे में राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में जनप्रतिनिधियों को कई बार शिकायत की, लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। -नितिन

 

कूड़े की समस्या सबसे गंभीर है। मुख्य मार्गों पर कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। कूड़े की बदबू से क्षेत्रवासियों का जीना दुश्वार हो रहा है। कूड़े की बदबू के कारण इलाके में बीमारियां के फैलने का खतरा लगा रहता है।  हालात और बदतर हो जाते है। -राज कुमार

 

सड़क पर मरम्मत कार्य न होने के कारण सड़क की स्थिति काफी खराब हो गई है। वाहनों को निकलने में काफी मुश्किलें होती हैं। रात के समय सड़क पर टूटा हिस्सा दिखाई नहीं पड़ता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। -अनूप

 

मेरा मानना है कि इस इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बहुत बड़ा मुद्दा है। असामाजिक तत्वों के चलते देर रात कोई भी घरों से बाहर निकलने से कतराता है। ऐसे में इलाके की सुरक्षा पुख्ता होनी चाहिए। जो भी यहां से विधायक बने इस पर ध्यान दे।  -पवन कुमार

कौन कब जीता
साल नाम पार्टी
2020 कुलदीप कुमार आप
2015 मनोज कुमार आप
2013 मनोज कुमार आप
2008 अमरीश सिंह गौतम कांग्रेस





 

कोंडली विधानसभा 2024 में लोकसभा चुनाव में मतदाता
कुल मतदाता 191825
पुरुष 102756
महिला 89055
ट्रांसजेंडर 14
(स्रोत : चुनाव आयोग)

18-19 वर्ष के मतदाता जनवरी 2024 के आंकड़ों के मुताबिक
पुरुष 1261
महिला 1129
ट्रांसजेंडर 0
कुल 2390
(स्रोत : चुनाव आयोग)

80 वर्ष से अधिक के मतदाता जनवरी 2024 के आंकड़ों के मुताबिक
पुरुष 1101
महिला 1223
ट्रांसजेंडर 0
कुल 2324
(स्रोत : चुनाव आयोग)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed