'घर-घर जा खोलूंगी उनके झूठ का पिटारा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी किरण वालिया अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वियों की पोल खोल अभियान में जुटेंगी। आप प्रत्याशी अरविंद केजरीवाल की जहां घर-घर जाकर झूठे वायदों का पिटारा खोलेंगी वहीं भाजपा नेता किरण बेदी को मौकापरस्त साबित करने की रणनीति पर काम करेंगी।
मीडिया से बातचीत में कांग्रेस नेता किरण वालिया ने कहा कि केजरीवाल के झूठे वायदों से दिल्ली की जनता उब चुकी है। उनके पास वायदा पूरा करने का रोड मैप तक नहीं है।
बिजली बिल में पचास प्रतिशत की कटौती हो या मुफ्त में 666 लीटर पानी देने की घोषणा सभी व्यर्थ साबित हो चुका है। इसके साथ ही अस्थाई कर्मचारी व गेस्ट शिक्षकों को स्थाई करने की बात भी झूठी निकली।
बनारस में किए झूठे वादे
सरकार बनाते ही केजरीवाल ने यू टर्न लिया और अपने वायदों से मुकर गए। एक बार फिर वे झूठ का पुलिंदा लेकर आम आदमी से संपर्क साध रहे है।
उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में मतदान कर जनता ठगा सा महसूस कर रही है। क्योंकि दिल्ली को छोड़कर वे बनारस की तरफ भाग गए थे।
बनारस में करारी शिकस्त के बाद एक बार फिर झूठे वायदे करके दिल्ली पहुंच गए है। दिल्ली को पूर्णतं वाईफाई सिटी बनाना का वादा कर फिर से गुमराह कर रहे है।
'मौकापरस्त हैं किरण बेदी'
वालिया ने कहा कि दिल्ली ही क्या विश्व के कोई भी विकसित शहर में ऐसी सुविधा नहीं है। इस तरह के सभी झूठे वायदों का पुलिंदा लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको ने किरण बेदी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि बेदी मौकापरस्त है। कल तक भाजपा को कोसती थी और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुणगान कर रही हैं। चाको ने दावा किया कि बेदी के भजपा में आने से फायदा कम नुकसान ज्यादा होने वाला है।